अमेरिका में ट्रंप के खिलाफ हल्लाबोल… पूर्व सैनिक भी सड़कों पर उतर आए – News18 हिंदी


X

VIDEO: अमेरिका में ट्रंप के खिलाफ हल्लाबोल… पूर्व सैनिक भी सड़कों पर उतर आए

 

arw img

Protest against Trump: अमेरिका से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और युद्ध नीतियों के खिलाफ विरोध तेज होता नजर आ रहा है. राजधानी वॉशिंगटन डीसी में स्थित कैनन हाउस के बाहर पूर्व सैनिकों ने प्रदर्शन किया, जिससे माहौल काफी गर्म हो गया. प्रदर्शनकारियों ने अमेरिका की युद्ध नीतियों का विरोध किया, खासकर ईरान के साथ संभावित संघर्ष और गाजा-लेबनान क्षेत्र में इजराइल की लगातार सैन्य कार्रवाई को लेकर नाराजगी जताई गई. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि इन नीतियों का असर आम लोगों और वैश्विक शांति पर पड़ रहा है. इस प्रदर्शन की खास बात यह रही कि इसमें सिर्फ आम नागरिक ही नहीं बल्कि पूर्व अमेरिकी सैनिक भी शामिल हुए. उन्होंने साफ तौर पर युद्ध के खिलाफ अपनी आवाज उठाई और सरकार की नीतियों पर सवाल खड़े किए. कैनन हाउस अमेरिकी संसद के सदस्यों का कार्यालय भवन है. यहां प्रदर्शन का मतलब सिर्फ सड़क पर विरोध नहीं, बल्कि सीधे सांसदों तक संदेश पहुंचाना भी माना जा रहा है.



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img