जल्द आ सकता है WhatsApp Plus, जानें कितनी हो सकती है कीमत, क्या-क्या नया मिलेगा?


मेटा ने वॉट्सऐप के लिए एक नया प्रीमियम सब्सक्रिप्शन प्लान ‘वॉट्सऐप प्लस’ की टेस्टिंग शुरू कर दी है. ये एक वैकल्पिक यानी ऑप्शनल प्लान होगा, जिसे सिर्फ वही यूजर्स चुनेंगे जो वॉट्सऐप में ज्यादा कस्टमाइजेशन और अडिशनल फीचर्स चाहते हैं. फिलहाल इसकी टेस्टिंग एंड्रॉयड बीटा यूजर्स के लिए शुरू हुई है, जबकि iPhone यूजर्स के लिए इसे बाद में लाया जाएगा.

कंपनी के मुताबिक, वॉट्सऐप प्लस का मकसद यूजर्स को ऐप को अपनी पसंद के मुताबिक और बेहतर तरीके से इस्तेमाल करने का ऑप्शन देना है. इसमें कई नए प्रीमियम फीचर्स दिए जाएंगे.

सबसे बड़ा बदलाव यह है कि अब प्रीमियम यूजर्स 20 चैट तक पिन कर सकेंगे. अभी सामान्य यूजर्स सिर्फ 3 चैट ही पिन कर सकते हैं. इससे जरूरी चैट्स को जल्दी एक्सेस करना आसान होगा.

इसके अलावा, वॉट्सऐप प्लस में कस्टम ऐप थीम्स भी मिलेंगी. यूजर्स 18 नए कलर में से अपनी पसंद का कलर चुनकर पूरे ऐप का लुक बदल सकेंगे. जैसे Vibrant Blue, Royal Purple, Forest Green और Fuchsia Pink जैसे कई विकल्प दिए जाएंगे.

मिलेंगे 14 नए ऐप icon
कंपनी 14 नए कस्टम ऐप आइकन भी देगी. इनमें साधारण डिजाइन से लेकर कॉस्मिक नेबुला, ग्लिटर और ग्रीन क्ले जैसे खास स्टाइल शामिल होंगे. इससे यूजर्स अपने वॉट्सऐप को अलग लुक दे सकेंगे.

इसके साथ 10 एक्सक्लूसिव रिंगटोन्स भी मिलेंगी, ताकि कॉल आने पर अलग पहचान बन सके. प्रीमियम स्टिकर्स और एनिमेटेड स्टिकर पैक भी इस प्लान का हिस्सा होंगे.

हालांकि, वॉट्सऐप की मुख्य सेवाएं जैसे मैसेजिंग, वॉयस कॉल और एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन सभी यूजर्स के लिए पहले की तरह पूरी तरह मुफ्त रहेंगी. यानी केवल अतिरिक्त फीचर्स के लिए ही पैसे देने होंगे.

रिपोर्ट्स के अनुसार, वॉट्सऐप प्लस की कीमत कम रखी जाएगी. यूरोप में इसकी कीमत लगभग €2.49 प्रति माह हो सकती है. कुछ यूजर्स को 1 महीने का फ्री ट्रायल भी मिल सकता है.

अगर आपको वॉट्सऐप को ज्यादा पर्सनल और स्टाइलिश बनाना पसंद है, तो वॉट्सऐप प्लस आपके लिए एक दिलचस्प ऑप्शन साबित हो सकता है.



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img