Doctors Warn Energy Drink Damage Liver | एनर्जी ड्रिंक से लिवर डैमेज होना का खतरा


Last Updated:

Energy Drink : यदि आप सोच रहे हैं कि एनर्जी ड्रिंक से आपको तत्काल एनर्जी मिल जाती है और यह शरीर के लिए फायदेमंद है तो तुरंत इस घारणा को बदल दीजिए. डॉक्टरों ने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि एनर्जी ड्रिंक आपके लिवर में पलीता लगा रहा है. एनर्जी ड्रिंक में अत्यधिक मात्रा में शुगर और कई तरह के हानिकारक केमिकल होते हैं जिन्हें लिवर प्रोसेस नहीं कर पाता है और अगर इसकी आदत यूं ही जारी रही तो अंततः यह लिवर डैमेज का कारण भी बन सकता है.

Zoom

एनर्जी ड्रिंक से लिवर को खतरा.

Energy Drink Side Effects: आजकल युवाओं में एनर्जी ड्रिंक का चश्का लगा हुआ है. जैसे ही मूड कुछ लो हुआ कि एनर्जी ड्रिंक गटक ली. एनर्जी ड्रिंक के साथ सिगरेट की लत तो और भी बुरी है. युवा जेनरेशन इसे अपना स्टेटस सिंबल बना रहे हैं लेकिन डॉक्टरों से स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी है कि एनर्जी ड्रिंक की गलत आदत आपके लिवर में पलीता लगा सकती है. एनर्जी ड्रिंक को लोग थकान मिटाने के लिए भी पीते हैं लेकिन यह थकान भी नहीं मिटाती. तत्काल आपको लगेगा कि बॉडी में कुछ एनर्जी आ गई है लेकिन यह महज छलावा होता है. असल में बॉडी को तत्काल झांसा देने में सफल होता है लेकिन वास्तव में ऐसा होता नहीं. उल्टे एनर्जी ड्रिंक अगर रेगुलर पी जाए तो इससे लिवर पर कई तरह के खतरनाक असर होते हैं जिनसे लिवर डैमेज का खतरा कई गुना बढ़ जाता है.

युवाओं में तेजी से बढ़ रही है लिवर की बीमारी
एनडीटीवी की खबर में लिवर ट्रांसप्लांट सोसाइटी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष और अपोलो अस्पताल में लिवर ट्रांसप्लांट, हेपेटोबिलयरी और पैंक्रियाटिक सर्जरी विभाग के प्रमुख डॉ. नीरव गोयल का कहना है कि आजकल लिवर की बीमारी में कई तरह के बदलाव देखने को मिल रहे हैं. अब यह गांवों में भी पहुंच रही है. सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि अब 20 से 30 साल के युवाओं को लिवर की बीमारी होने लगी है. पहले यह बीमारी 50 साल के बाद ही लोगों में होती थी लेकिन अब यह तेजी से युवाओं को अपना शिकार बना रही है. लेकिन युवा इन खतरों से बेपरवाह रहते हैं और वे एक के बाद एक गलतियां कर रहे हैं. युवाओं में लिवर की बीमारी के लिए सबसे ज्यादा उनकी खराब लाइफस्टाइल और गलत पेय पदार्थ की आदत है. युवा बिना सोचे-विचारे इन पेय पदार्थों के आदी होने लगे हैं जो लिवर के लिए बहुत खराब है.

एनर्जी ड्रिंक, अल्कोहल और हाई शुगर लिवर के दुश्मन
लिवर ट्रांसप्लांट सोसाइटी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष डॉ. अभिदीप चौधरी ने बताया आजकल युवाओं में जो लिवर की बीमारी पनपने लगी है उसके लिए तीन प्रमुख कारण जिम्मेदार है. इसके लिए पहला एनर्जी ड्रिंक, दूसरा अल्कोहल और तीसरा हाई शुगर वाला पेय पदार्थ. दुर्भाग्य से कुछ युवा इन तीनों का सेवन बहुत ज्यादा करने लगे हैं. चाहे आप बाहर से पैकेटबंद जूस पिएं या कोल्ड ड्रिंक पिएं या एनर्जी ड्रिंक पिएं या किसी तरह के ड्रिंक पिएं ज्यादातर में चीनी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है. इसमें कोई शक नहीं है लिवर के लिए शराब सबसे बड़ा दुश्मन है लेकिन इसके बाद एनर्जी ड्रिंक भी कम जिम्मेदार नहीं है. इसमें मौजूद शुगर खराब होती है और यह लिवर में जमा होने लगती है. इससे फैटी लिवर का खतरा सबसे ज्यादा है. डॉ. अभिदीप चौधरी ने कहा कि अगर लिवर में नुकसान एक निश्चित डिग्री तक पहुंच जाए तो उसके बाद जिंदगी बचाने के लिए लिवर ट्रांसप्लांट ही एक मात्र विकल्प बच जाता है. और लिवर ट्रांसप्लांट अपने आप में बहुत ही जटिल है. इसलिए इस परेशानी से जितना संभव है उतना बचा जाना ही बेहतर है.

एनर्जी ड्रिंक से कैसे लिवर होता है डैमेज
बीएमजे जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन में पाया गया कि जो लोग एनर्जी ड्रिंक का सेवन करते थे उनमें एक्यूट हेपटाइटिस का खतरा सबसे ज्यादा था. हेपटाइटिस लिवर की गंभीर बीमारी है जो बाद में लिवर सिरोसिस और लिवर फेल्योर का खतरा बढ़ जाता है. रिपोर्ट के मुताबिक एनर्जी ड्रिंक में नियासिन यानी विटामिन बी 3 की मात्रा बहुत ज्यादा होती है. विटामिन बी 3 को लिवर तेजी से प्रोसेस नहीं कर पाता है जिसके कारण यह लिवर में स्टोर होने लगता है. यह लिवर के लिए हानिकारक हेपाटोटॉक्सिक बन जाता है. शोध के मुताबिक एनर्जी ड्रिंक्स शुगर, कैफीन और केमिकल एडिटिव्स की मात्रा भी बहुत ज्यादा होती है जो लिवर कोशिकाओं में फैट को ज्यादा स्टोर करने लगता है. इससे लिवर कोशिकाओं में ऑक्सिडेटिव स्ट्रैस होने लगता है और फिर इन सब के कारण लिवर में सूजन होने लगती है. यही सूजन धीरे-धीरे बढ़ कर लिवर में स्कार्स कर देती है और लिवर डैमेज होने लगता है. एक्सपर्ट के अनुसार ये सभी कारक समय के साथ लिवर को नुकसान पहुंचाते हैं. खासकर जब इन पेयों का नियमित सेवन शराब या अनहेल्दी खानपान के साथ किया जाता है, तो यह नॉन-अल्कोहलिक फैटी लिवर डिजीज के खतरे को काफी बढ़ा देता है. अध्ययनों के मुताबिक, शहरी आबादी के लगभग 25–30 प्रतिशत लोग इस बीमारी से प्रभावित हो सकते हैं, जिसमें किशोर और युवा वर्ग की संख्या तेजी से बढ़ रही है.

हेल्दी लिवर के लिए क्या करें
हेल्दी लिवर के लिए इन चीजों से परहेज करना बहुत जरूरी है. एनर्जी ड्रिक या कोई भी ड्रिंक जिसमें शुगर की मात्रा होती है बाजार की वे चीजें न पिएं न खाएं. किसी भी तरह के पैकेटबंद चीजों की आदत से लिवर को नुकसान हो सकती है, इसलिए इन चीजों से जितना संभव हो सके, उतना बचे. इसके अलावा शराब, सिगरेट, ड्रग्स, ज्यादा कैफीन, प्रोसेस्ड फूड, फास्ट फूड आदि से दूर रहें. इनकी जगह घर का बना खाना, साबुत अनाज, रोज हरी सब्जी, फल, सीड्स आदि का सेवन करें. रोजना एक्सरसाइज करें और पर्याप्त नींद लें.

About the Author

authorimg

Lakshmi Narayan

18 साल से ज्यादा के लंबे करियर में लक्ष्मी नारायण ने डीडी न्यूज, आउटलुक, नई दुनिया, दैनिक जागरण, हिन्दुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। समसामयिक विषयों के विभिन्न मुद्दों, राजनीति, समाज, …और पढ़ें



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img