Last Updated:
Best AIIMS Hospitals in India: एम्स दिल्ली को दुनिया के सबसे बेहतरीन अस्पतालों में गिना जाता है. यहां बेस्ट ट्रीटमेंट किया जाता है और इलाज में बेहद कम पैसे खर्च होते हैं. हालांकि भारत में सिर्फ एक ही एम्स नहीं है, बल्कि 20 एम्स बनाए जा चुके हैं. इन सभी एम्स में मरीजों का बेहद सस्ते में अच्छा इलाज किया जा रहा है. अगर आप दिल्ली एम्स नहीं जा पा रहे हैं, तो अपने नजदीकी एम्स जाकर बेहतरीन ट्रीटमेंट करवा सकते हैं. देश में इस वक्त 5 एम्स अंडर कंस्ट्र्क्शन हैं.
भारत में कुल 25 एम्स हैं, जिनमें से 20 अस्पताल पूरी तरह फंक्शनल हैं.
List of AIIMS Hospitals in India: जब भी बेहतरीन इलाज की बात होती है, तब अधिकतर लोगों की जुबां पर दिल्ली एम्स का नाम आता है. देश के कोने-कोने से लाखों लोग हर साल एम्स दिल्ली में अपना इलाज कराने आते हैं. दिल्ली एम्स देश ही नहीं, बल्कि दुनिया के सबसे बेहतरीन अस्पतालों में शुमार है. यहां बेहद सस्ते में हाई क्वालिटी ट्रीटमेंट किया जाता है. साल 1956 में बेहतर और सस्ती स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) की स्थापना की गई थी. धीरे-धीरे देश में नए एम्स बनते गए और आज देशभर में 20 एम्स बन चुके हैं और यहां लाखों मरीज अपना इलाज करवा रहे हैं. अब लोगों को अपने ही राज्य या नजदीकी क्षेत्र में हाई क्वालिटी इलाज मिलना संभव हो गया है.
दिल्ली एम्स सबसे पुराना और बेस्ट
एम्स दिल्ली सबसे पुराना और बेस्ट हॉस्पिटल है. यह देश ही नहीं, बल्कि दुनिया के बेहतरीन सरकारी अस्पतालों में गिना जाता है. यहां सुपर स्पेशलिटी ट्रीटमेंट, एडवांस रिसर्च और अनुभवी डॉक्टरों की टीम मौजूद है. दिल्ली के अलावा देश के कई हिस्सों में स्थापित AIIMS भी अब हाई क्वालिटी इलाज के लिए जाने जाते हैं. सेंट्रल इंडिया में एम्स भोपाल (मध्य प्रदेश), एम्स रायपुर (छत्तीसगढ़) और एम्स नागपुर (महाराष्ट्र) जैसे संस्थान बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान कर रहे हैं. ये अस्पताल कार्डियोलॉजी, न्यूरोलॉजी और ट्रॉमा केयर जैसी आधुनिक सुविधाएं दे रहे हैं. अगर आप दिल्ली नहीं आ सकते हैं, तो यहां जा सकते हैं.
पूर्वी भारत में एम्स भुवनेश्वर (ओडिशा), एम्स पटना (बिहार) और एम्स कल्याणी (पश्चिम बंगाल) लाखों लोगों को हाई क्वालिटी ट्रीटमेंट दे रहे हैं. इन अस्पतालों में विशेषज्ञ डॉक्टरों के साथ-साथ आधुनिक उपकरणों की सुविधा भी उपलब्ध है, जिससे गंभीर बीमारियों का इलाज संभव हो पाता है. उत्तर भारत की बात करें, तो यहां एम्स ऋषिकेश (उत्तराखंड), एम्स गोरखपुर (उत्तर प्रदेश), एम्स जोधपुर (राजस्थान), एम्स बठिंडा (पंजाब) और एम्स रायबरेली (उत्तर प्रदेश) जैसे संस्थान मरीजों को बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं दे रहे हैं. खासकर ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों के लोगों के लिए ये अस्पताल वरदान साबित हो रहे हैं.
दक्षिण और पश्चिम भारत में भी AIIMS का विस्तार हुआ है. एम्स मंगलागिरी (आंध्र प्रदेश), एम्स बिबीनगर (तेलंगाना) और एम्स राजकोट (गुजरात) जैसे संस्थान इस दिशा में अहम भूमिका निभा रहे हैं. वहीं एम्स बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश) और एम्स विजयपुर (जम्मू-कश्मीर) भी मरीजों के इलाज में अग्रणी बन रहे हैं. पूर्वोत्तर और अन्य क्षेत्रों में एम्स गुवाहाटी (असम) और एम्स देवघर (झारखंड) जैसे संस्थान स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच को और बढ़ा रहे हैं. इसके अलावा एम्स मदुरै (तमिलनाडु) भी ऑपरेशनल है और यहां मरीजों का बेहतरीन इलाज किया जा रहा है.
इन 5 एम्स का चल रहा निर्माण कार्य
देश में लगातार नए एम्स बनाने का काम चल रहा है. इस वक्त बिहार के दरभंगा, हरियाणा के रेवाड़ी, जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा, हरियाणा के मनेठी और मणिपुर में एम्स अंडर कंस्ट्रक्शन हैं. इन 5 एम्स का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद भारत में कुल 25 एम्स बन जाएंगे, जिससे लोगों को उनके ही राज्य में बेहतरीन इलाज की सुविधाएं मिल सकेंगी. इस वक्त अधिकतर लोग दिल्ली एम्स में इलाज कराने के लिए भागते हैं, लेकिन जब सभी एम्स ऑपरेशनल हो जाएंगे, तब लोगों को नजदीक में ही सभी बीमारियों का सस्ता और अच्छा इलाज मिलने लगेगा.
About the Author

अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें





