ईरान ने भी अमेरिकी जहाजों पर किया ड्रोन अटैक
ईरान की शीर्ष संयुक्त सैन्य कमान के हवाले से रॉयटर्स ने बताया कि अमेरिका द्वारा जहाज पर हमला किए जाने के बाद ईरानी सेना ने भी ड्रोन के ज़रिए अमेरिका के कुछ सैन्य जहाजों पर हमला किया।
इससे पहले अमेरिकी गाइडेड मिसाइल डिस्ट्रॉयर ‘USS Spruance’ ने ईरानी जहाज को रुकने की साफ चेतावनी दी थी। जब ईरानी क्रू ने इस चेतावनी को अनसुना कर दिया और होर्मुज जलडमरूमध्य के पास लगी अमेरिकी नाकेबंदी को तोड़ने की कोशिश की, तो अमेरिकी नौसेना ने सख्त कार्रवाई की। ये जानकारी डोनाल्ड ट्रंप ने दी है। ट्रंप ने बताया कि जहाज को रोकने के लिए उसके इंजन रूम में सुराख कर दिया गया, जिसके बाद जहाज रुक गया।





