‘जितना सुना था, उससे कहीं ज्यादा हसीन’, सैलानियों का दिल जीत रही शिमला के बादलों में छिपती-निकलती धूप, 80% होटल बुक


Last Updated:

Shimla Weather News : शिमला इन दिनों सैलानियों से गुलजार है. मैदानी इलाकों की तपती गर्मी देश के कोने-कोने से पर्यटकों को यहां खींच लाई है. शिमला का सुहावना मौसम उन्हें किसी जादुई दुनिया में ले जा रहा है. हर कोई शिमला की वादियों में सुकून तलाश रहा है. विदेशी सैलानियों पर भी जादू सिर चढ़कर बोल रहा है. जर्मनी के आर्मिन के लिए भारत आना नया नहीं, लेकिन उनकी पत्नी के लिए शिमला का यह पहला अनुभव यादगार बन गया है. बड़ौदा से आई श्वेता यहां की साफ-सफाई और व्यवस्थित भवनों को देखकर काफी प्रभावित नजर आईं. संगरूर से आई पूनम कहती हैं कि जितना सुना था, शिमला उससे कहीं ज्यादा खूबसूरत निकला.

Zoom

विदेशी सैलानियों पर भी शिमला का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है.

शिमला. पहाड़ों की रानी शिमला इन दिनों देशी-विदेशी सैलानियों से गुलजार है. मैदानी इलाकों की तपती गर्मी से राहत पाने के लिए देश के कोने-कोने से पर्यटक यहां पहुंच रहे हैं. शिमला का सुहावना मौसम उन्हें किसी जादुई दुनिया में ले जा रहा है. दक्षिण भारत से आए पर्यटक हों या पंजाब-दिल्ली से वीकेंड मनाने पहुंचे युवा, हर कोई शिमला की वादियों में सुकून तलाश रहा है. रिज मैदान पर गिटार की मधुर धुनों के बीच झूमते युवा इस शहर की जीवंतता को और खास बना रहे हैं. विदेशी सैलानियों पर भी शिमला का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है.

सभी के लिए कुछ न कुछ
जर्मनी से आए आर्मिन अपनी पत्नी पेट्रा के साथ यहां की ऐतिहासिक इमारतों, हरियाली और बर्फ से ढकी पहाड़ियों और ठंडी हवाओं का भरपूर आनंद ले रहे हैं. भारत आना उनके लिए नया नहीं, लेकिन पेट्रा के लिए शिमला का यह पहला अनुभव बेहद यादगार बन गया है. दिल्ली से पहली बार पहुंचीं अनन्या के लिए यह वीकेंड खास बन गया. शिमला की सुंदरता ने उन्हें मंत्रमुग्ध कर दिया. संगरूर से आई पूनम कहती हैं कि जितना सुना था, शिमला उससे कहीं ज्यादा खूबसूरत निकला. हालांकि ट्रैफिक की परेशानी ने उनके अनुभव को थोड़ा प्रभावित किया. बड़ौदा से आई श्वेता यहां की साफ-सफाई और व्यवस्थित भवनों को देखकर काफी प्रभावित नजर आईं.

खिले हुए चेहरे
पर्यटकों की बढ़ती आमद का असर पर्यटन कारोबार पर भी साफ दिख रहा है. होटलों में 80 फीसदी से अधिक बुकिंग है, जिससे स्थानीय व्यवसायियों के चेहरे खिले हुए हैं. ठंडी हवाओं, बादलों की ओट में छिपती-निकलती धूप और पहाड़ों की गोद में बसी यह नगरी हर आने वाले को अपना दीवाना बना रही है. शिमला इन दिनों सिर्फ एक पर्यटन स्थल नहीं, बल्कि गर्मी से राहत और यादों का खजाना बन चुका है.

About the Author

authorimg

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img