अगर तीखी धूप से आपकी स्किन भी हो रही खराब? बस अपना लें होम्योपैथिक डॉक्टर की ये खास सलाह


Last Updated:

Skin Care Tips: गर्मी के कारण स्किन की काफी ज्यादा समस्याएं देखने को मिलती है. इसमें पिंपल, खराश व त्वचा का ऑयली होना शामिल है. इसलिए आज हम अंबाला शहर नागरिक अस्पताल में कार्यरत होम्योपैथिक डॉ. राजिता द्वारा बताए गए कुछ टिप्स आपसे शेयर कर रहे हैं. आप भी पढ़ लीजिए.

अंबाला: हरियाणा में बढ़ती गर्मी के बीच चिलचिलाती धूप ने आम जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त कर दिया है. दोपहर के समय जैसे ही लोग अपने घरों से बाहर निकलते हैं तो स्किन बिल्कुल जलने लगती है. शरीर में जगह-जगह पर लालपन आने लगता हैं. स्किन की समस्याओं से बचाव करने के लिए लोग अक्सर घरेलू नुस्खे की तलाश करने लगते हैं और ऐसे में कई बार उनके हाथ में निराशा लगती है. बता दें, ऐसे में स्किन केयर के लिए होम्योपैथिक उपचार प्राकृतिक और प्रभावी माने जाते हैं, जो एलर्जी, मुंहासे, एक्जिमा और सोरायसिस जैसी समस्याओं को जड़ से ठीक करने में मदद करती हैं.

लोकल 18 की टीम को अंबाला शहर नागरिक अस्पताल में कार्यरत होम्योपैथिक डॉ. राजिता ने बताया कि गर्मी के कारण स्किन की काफी ज्यादा समस्याएं देखने को मिलती है. इसमें पिंपल, खराश व त्वचा का ऑयली होना शामिल है. उन्होंने कहा की इससे बचाव के लिए होम्योपैथिक में भी कई औषधीय बताई गई हैं, लेकिन घर पर रहकर भी लोग इन समस्याओं से अपना बचाव कर सकते हैं.

यह करें उपाय

जब भी बाहर से घर के अंदर आएं तो सबसे पहले पानी से चेहरे व स्किन को धो लें. फिर उसे सूती कपड़े से बिल्कुल सुखा सकते हैं. इसके साथ ही घर से बाहर जाते समय अपनी स्किन पर किसी भी प्रकार का कोई बॉडी लोशन या क्रीम जरूर लगाना चाहिए. उन्होंने बताया कि हमारे शरीर की त्वचा के लिए सबसे फायदेमंद पानी होता है इसलिए जितना हो सके गर्मी के मौसम में पानी पीना चाहिए. साथ ही तली-भुनी वस्तुएं नहीं खानी चाहिए.

उन्होंने बताया की होम्योपैथिक पद्धति में साफ तौर पर कहा गया है कि जब भी घर वापस आएं तो तुरंत कोई भी ठंडी चीज का सेवन न करें. पहले शरीर के तापमान को सामान्य होने दें. गर्मी से बचाव के लिए सबसे अच्छा उपाय सलाद का सेवन करना है, जिसमें ककड़ी और खीरे के साथ प्याज का सेवन सबसे फायदेमंद माना गया है. उन्होंने बताया कि जो भी व्यक्ति प्याज का सेवन गर्मी के मौसम में करता है तो उसका शरीर हाइड्रेशन रहता है. वह बिल्कुल भी गर्मी अर्थात लू के संपर्क में नहीं आता है. वहीं, नेचुरल ग्लो के लिए महिलाएं रात के समय हल्दी और दही को मिलाकर अपने चेहरे की मसाज कर सकती हैं. इससे उनकी त्वचा में ग्लो बढ़ने लगती है. उन्होंने बताया कि त्वचा की मजबूती के लिए गाचनी ( मुल्तानी) मिट्टी का प्रयोग किया जा सकता है.

खास टिप्स, जो कर देगी स्किन ग्लो

होम्योपैथी डॉक्टर राजिता ने बताया कि घरेलू फेसवॉश बनाने का सबसे आसान तरीका यह है कि आपको बेसन-1 चम्मच, चंदन पाउडर- 1 छोटी चम्मच और शहद- 1 छोटा चम्मच लेना है. इसमें दूध या गुलाब जल दो चम्मच और साथ ही नींबू का रस 1/2 चम्मच (ऑप्शनल) डाल सकते हैं. आपको एक कटोरी लेनी है और फिर उसमें ऊपर बताई सभी चीजों को मिक्स कर लेना है.

दूध या गुलाब जल में से आप अपनी स्किन के हिसाब से कोई भी एक मिक्स कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि साथ ही नींबू का रस मिलाना ऑप्शनल है, यानि कि अगर ये आपकी स्किन पर सूट नहीं करता है तो न लगाएं. फिर सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करने के बाद आपका फेस वॉश तैयार हो जाएगा. उन्होंने बताया कि पहले आप अपने फेस को हल्का गीला करके फिर उस फेस पैक को अपने चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करते हुए लगा सकते है. इसमें 2 मिनट तक मसाज करने के बाद फेसवॉश कर लेना और फिर देखेंगे कि किस प्रकार आपका चेहरा पहले की तरह चमक उठेगा.

About the Author

काव्‍या मिश्रा

Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…और पढ़ें



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img