Last Updated:
आज के स्मार्ट होम में Wi-Fi वॉटर प्यूरीफायर तेजी से पॉपुलर हो रहे हैं, जो ऐप कंट्रोल, रियल-टाइम पानी की क्वालिटी मॉनिटरिंग और फिल्टर ट्रैकिंग जैसी सुविधाएं देते हैं. इस आर्टिकल में जानिए भारत के 5 बेस्ट स्मार्ट RO वॉटर प्यूरीफायर, उनकी कीमत, फीचर्स और खरीदने से पहले किन बातों का ध्यान रखें, ताकि आप अपने घर के लिए सही और सुरक्षित विकल्प चुन सकें.
हर घर के लिए बेस्ट Smart RO Purifier: साफ पानी के साथ मिलेगा पूरा कंट्रोल
आज के समय में स्मार्ट होम टेक्नोलॉजी तेजी से आम हो रही है और अब वॉटर प्यूरीफायर भी इसमें पीछे नहीं हैं. Wi-Fi से लैस स्मार्ट वॉटर प्यूरीफायर अब सिर्फ पानी साफ करने तक सीमित नहीं रहे, बल्कि ये ऐप कंट्रोल, रियल-टाइम मॉनिटरिंग और फिल्टर लाइफ ट्रैकिंग जैसी सुविधाएं भी देते हैं. इससे यूजर को हमेशा पता रहता है कि पानी की क्वालिटी कैसी है और कब सर्विस या फिल्टर बदलने की जरूरत है.
Livpure Lotier Smart Water Purifier- इस कैटेगरी में ये एक किफायती ऑप्शन है, जिसमें 10-स्टेज प्यूरिफिकेशन सिस्टम मिलता है. इसमें RO, UV, UF, कॉपर और मिनरल एनहांसमेंट जैसे फीचर्स शामिल हैं. साथ ही Wi-Fi कनेक्टिविटी और TDS डिस्प्ले इसे और काम का बनाते हैं, जिससे पानी की क्वालिटी का लाइव अपडेट मिलता रहता है.
Native M2 PRO Smart Water Purifier- ये दूसरा पॉपुलर ऑप्शन है, जो रियल-टाइम मॉनिटरिंग और ऐप कंट्रोल के साथ आता है. इसमें इन-बिल्ट पावर बैकअप और 8 लीटर की स्टोरेज मिलती है, जिससे बिजली कटने पर भी पानी की उपलब्धता बनी रहती है. इसकी वारंटी और सर्विस कवरेज इसे लंबे समय के लिए भरोसेमंद बनाती है.
KENT Sapphire IoT RO Water Purifier – अगर आप थोड़ा प्रीमियम विकल्प देख रहे हैं, तो ये एक अच्छा ऑप्शन है. इसमें IoT आधारित ऐप कंट्रोल, ऑटो फ्लश और मल्टी-स्टेज प्यूरिफिकेशन मिलता है. यह अलग-अलग पानी के स्रोत जैसे बोरवेल, टैंकर और नल के पानी के लिए भी उपयुक्त है.
Aquaguard Ritz Pro RO+UV+Copper Water Purifier- ये उन लोगों के लिए अच्छा है जो मजबूत बिल्ड क्वालिटी और लंबी फिल्टर लाइफ चाहते हैं. इसका स्टेनलेस स्टील टैंक और स्मार्ट मॉनिटरिंग फीचर्स इसे एक टिकाऊ और सुरक्षित ऑप्शन बनाते हैं.
इन स्मार्ट प्यूरीफायर को खरीदने से पहले यह समझना जरूरी है कि आपके घर में पानी का सोर्स क्या है. अगर पानी में TDS ज्यादा है तो RO जरूरी है, जबकि UV और UF अडिशन सिक्योरिटी देते हैं. Wi-Fi और ऐप फीचर्स आपकी सुविधा बढ़ाते हैं, लेकिन सही सर्विस सपोर्ट और वारंटी भी उतनी ही जरूरी है.
Wi-Fi वॉटर प्यूरीफायर न सिर्फ पानी को साफ रखते हैं बल्कि आपको पूरी तरह कंट्रोल भी देते हैं. अगर आप अपने घर को स्मार्ट बनाना चाहते हैं और पानी की क्वालिटी पर नजर रखना चाहते हैं, तो ये डिवाइस एक अच्छा निवेश साबित हो सकते हैं.
About the Author
Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें





