USS Abraham Lincoln: Food Shortage News | Iran US News | US Navy Food Shortage- ईरान को घेरने निकली अमेरिका की सेना, USS अब्राहम लिंकन पर खाना खत्म


Last Updated:

ईरान के खिलाफ होर्मुज मिशन में तैनात अमेरिकी सैनिकों को खाने की कमी और खराब गुणवत्ता वाले भोजन का सामना करना पड़ रहा है. सैनिकों के परिवारों ने दावा किया है कि जहाजों पर राशन सीमित है और वे लगातार भूखे रहते हैं. वहीं, परिवारों की ओर से भेजे गए केयर पैकेज भी डाक सेवाएं बंद होने के कारण सैनिकों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं.

Zoom

वायरल हुई तस्वीर जिसमें कम खाना दिख रहा है.

पश्चिम एशिया में ईरान के खिलाफ जारी अमेरिकी सैन्य कार्रवाई के बीच अब एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. होर्मुज जलडमरूमध्य में तैनात अमेरिकी युद्धपोतों पर मौजूद सैनिकों के परिवारों ने दावा किया है कि उनके अपने जहाजों पर खाने की कमी से जूझ रहे हैं और उन्हें खराब गुणवत्ता का भोजन मिल रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक, USS अब्राहम लिंकन (Abraham Lincoln) और USS त्रिपोली (Tripoli) जैसे बड़े युद्धपोतों पर तैनात सैनिकों को बेहद सीमित और घटिया खाना दिया जा रहा है. USA टुडे ने यह तस्वीर पब्लिश की है, जिसके बाद से सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है.





Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img