Trump to lose Iran War Powers : 15 दिन में ईरान के आगे हाथ जोड़ने पर मजबूर हो जाएंगे ट्रंप, क्या है वॉर पावर एक्ट


होमदुनियाअमेरिका

15 दिन में ईरान के आगे हाथ जोड़ने पर मजबूर होंगे ट्रंप, क्या है वॉर पावर एक्ट?

Last Updated:

ईरान के साथ जारी युद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुसीबतें बढ़ती नजर आ रही हैं. संसद में आज ‘वॉर पावर्स एक्ट’ को लेकर होने वाली वोटिंग ट्रंप की सैन्य शक्तियों पर लगाम कस सकती है. कानून के मुताबिक, बिना संसद की मंजूरी के ट्रंप केवल 60 दिनों तक ही युद्ध जारी रख सकते हैं, और इस समय सीमा में अब महज 15 दिन ही बचे हैं.

Zoom

अमेरिका में वॉर पावर एक्ट पर वोटिंग

वॉशिंगटन: ट्रंप बार-बार ऐसे बयान दे रहे हैं कि ‘ईरान डील करने के लिए बुरी तरह बेचैन हो रहा है’ लेकिन असलियत में असली बेचैनी तो खुद ट्रंप के दिल में हो रही है. अगर कोई डील नहीं हुई तो अगले 15 दिनों में जंग खत्म करने के लिए ट्रंप, ईरान के आगे हाथ जोड़ने को मजबूर हो जाएंगे. अमेरिका में वॉर पावर एक्ट पर जबरदस्त बवाल चल रहा है, जिसकी वजह से ट्रंप की पावर्स छिनने वाली है. आज अमेरिकी सीनेट में एक ऐसा ‘डेथ वारंट’ पेश होने जा रहा है, जो ट्रंप के हाथ बांध सकता है.

डेमोक्रेट्स ने ठान लिया है कि वे ट्रंप को अकेले फैसले नहीं लेने देंगे। अगर यह प्रस्ताव पास हो गया, तो अगले 15 दिनों के भीतर ट्रंप के पास ईरान के आगे हाथ जोड़ने या अपनी सेना वापस बुलाने के अलावा कोई चारा नहीं बचेगा.

क्या है यह ‘वॉर पावर्स एक्ट’ का फंदा?

अमेरिका में एक कानून है जिसे ‘वॉर पावर्स एक्ट’ कहते हैं. यह कानून कहता है कि राष्ट्रपति बिना कांग्रेस यानी संसद की मर्जी के सिर्फ 60 दिनों तक ही जंग लड़ सकते हैं. ईरान के साथ जंग शुरू हुए 45 दिन हो चुके हैं. यानी अब ट्रंप के पास सिर्फ 15 दिन का ‘ग्रेस पीरियड’ बचा है. डेमोक्रेट्स नेता चक शूमर ने साफ कह दिया है कि ट्रंप ने संसद को किनारे कर दिया है और वे अब ऐसा और नहीं होने देंगे। आज सीनेटर टैमी डकवर्थ इस जंग को रोकने के लिए वोटिंग कराने जा रही हैं.

महंगाई ने बिगाड़ा ट्रंप का खेल

ईरान जंग की वजह से अमेरिका में गैस और पेट्रोल की कीमतें आसमान छू रही हैं. आम अमेरिकी जनता अपनी जेब ढीली होने से गुस्से में है. डेमोक्रेट्स इसी गुस्से को भुना रहे हैं. उनका कहना है कि ट्रंप की जिद की वजह से आम आदमी को खाद से लेकर खाने-पीने की चीजों तक के लिए ज्यादा पैसे देने पड़ रहे हैं।. नवंबर में चुनाव होने हैं, और महंगाई ट्रंप के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द बन गई है.

’10 प्रस्ताव’ तैयार, ट्रंप को घेरने की तगड़ी प्लानिंग

डेमोक्रेट्स ने सिर्फ एक नहीं, बल्कि 10 ऐसे प्रस्ताव तैयार किए हैं जो ट्रंप की पावर्स पर लगाम लगाएंगे. उनका प्लान है कि जब तक यह जंग बंद नहीं होती, वो हर हफ्ते एक नया प्रस्ताव लाते रहेंगे. उधर ट्रंप ने भी कह दिया है कि वे ईरान के साथ अगले 2 दिनों में पाकिस्तान में बातचीत कर सकते हैं, लेकिन डेमोक्रेट्स को उन पर भरोसा नहीं है.

रिपब्लिकन अब भी ट्रंप के साथ

इस पूरे ड्रामे के बीच रिपब्लिकन पार्टी अभी भी अपने राष्ट्रपति के साथ मजबूती से खड़ी है. उनका कहना है कि ट्रंप का ‘ईरान मिशन’ बहुत सफल रहा है और वे जल्द ही इस जंग को खत्म कर देंगे. रिपब्लिकन नेता जॉन थ्यून ने तो यहां तक कह दिया कि ट्रंप के पास एक क्लियर प्लान है और जल्द ही संसद के इन सवालों की जरूरत ही नहीं पड़ेगी.

About the Author

authorimg

Utkarsha SrivastavaChief Sub Editor

Utkarsha Shrivastava is seasoned digital journalist specializing in geo-politics issues, currently writing for World section of News18 Hindi. With over 11 years of extensive experience in digital media, she has…और पढ़ें





Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img