सूरजमुखी के बीज खाइए, दिल और पाचन दोनों रहेंगे मजबूत, वजन कंट्रोल होगा और चेहरा चमकेगा


Last Updated:

Benefits of Sunflower Seeds: स्मिता श्रीवास्तव बताती है कि सूरजमुखी के बीज दिल की सेहत के लिए भी काफी लाभदायक माने जाते है. इनमें मौजूद हेल्दी फैट और मैग्नीशियम ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद करते है और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को संतुलित रखने में सहायक होते है. नियमित सेवन से हृदय रोगों का खतरा भी कम हो सकता है.

आजकल लोग अपनी सेहत को बेहतर बनाए रखने के लिए प्राकृतिक और पौष्टिक खाद्य पदार्थों की ओर तेजी से रुख कर रहे है. इन्हीं में से एक है सूरजमुखी के बीज. छोटे-छोटे दिखने वाले ये बीज पोषण से भरपूर होते है और शरीर को कई तरह से लाभ पहुंचाते है. सूरजमुखी के बीज नियमित रूप से खाने से शरीर को आवश्यक पोषक तत्व मिलते है और कई बीमारियों से बचाव भी होता है.

रायबरेली जिले के राजकीय आयुष चिकित्सालय शिवगढ़ की प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. स्मिता श्रीवास्तव (बीएएमएस, लखनऊ विश्वविद्यालय) लोकल 18 से बात करते हुए बताती है कि सूरजमुखी के बीज में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन-E, मैग्नीशियम, आयरन और हेल्दी फैट भरपूर मात्रा में पाए जाते है. ये सभी तत्व शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है. खासकर विटामिन-E एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है, जो शरीर को फ्री-रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाता है.

दिल के लिए फायदेमंद:
स्मिता श्रीवास्तव बताती है कि सूरजमुखी के बीज दिल की सेहत के लिए भी काफी लाभदायक माने जाते है. इनमें मौजूद हेल्दी फैट और मैग्नीशियम ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद करते है और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को संतुलित रखने में सहायक होते है. नियमित सेवन से हृदय रोगों का खतरा भी कम हो सकता है.

इन बीमारियों के लिए लाभकारी:
इसके अलावा ये बीज पाचन तंत्र को भी मजबूत बनाते है. इनमें मौजूद फाइबर भोजन को पचाने में मदद करता है और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है. आयुष चिकित्सकों के अनुसार, जो लोग वजन नियंत्रित करना चाहते है उनके लिए भी सूरजमुखी के बीज फायदेमंद होते है क्योंकि इन्हें खाने से लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस होता है. साथ ही त्वचा और बालों के लिए भी सूरजमुखी के बीज काफी लाभकारी है. इनमें मौजूद विटामिन-E त्वचा को चमकदार और स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है. साथ ही यह बालों को मजबूत बनाता है और बाल झड़ने की समस्या को भी कम करने में सहायक हो सकता है.

इस तरह करें सेवन:
सूरजमुखी के बीज को भूनकर या सलाद, दलिया और स्मूदी में मिलाकर खाया जा सकता है. हालांकि इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए. प्रतिदिन 1 से 2 चम्मच सूरजमुखी के बीज का सेवन स्वास्थ्य के लिए पर्याप्त माना जाता है.



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img