1 लाख से कम में विदेश यात्रा, इन 5 देशों में एक सप्ताह का खर्च 60 से 70 हजार रुपये, अभी पैक कर लीजिए सामान


Last Updated:

Foreign Trip Under 1 Lakh: 1 लाख से कम विदेश यात्रा. आमतौर पर ऐसा कोई सोच भी नहीं सकता क्योंकि अधिकांश लोगों को यही लगता है कि विदेश यात्रा का मतलब कई लाख रुपये का खर्च. लेकिन दुनिया में कई ऐसे देश हैं जहां हमारे पैसे की तुलना में वहां के पैसा का वैल्यू बहुत कम है, इसलिए हमें वहां चीजें सस्ती पड़ती है और इस लिहाज से कई ऐसे देश हैं जहां 1 लाख से कम के खर्च में आप एक सप्ताह की यात्रा आराम से कर सकते हैं. आइए ऐसे 5 देशों के बारे में बताते हैं.

आपको लगता होगा कि विदेश यात्रा तो सिर्फ अमीर लोग करते हैं. अगर आप ऐसा सोचते हैं तो आप गलत हैं. क्योंकि अब 1 लाख रुपये से कम में दुनिया के खूबसूरत देशों की सैर कर सकते हैं. कम खर्च में भी शानदार अनुभव लेना संभव है. अगर आप विदेश घूमने का सपना देख रहे हैं, तो ये पांच बेहतरीन और किफायती डेस्टिनेशन आपके लिए एक शानदार शुरुआत साबित हो सकते हैं.

Georgia (Europe-Like Travel Within Budget): Georgia stands out for its charming cities, scenic Caucasus landscapes, and vibrant wine culture. A well-planned five-to-seven-day trip can be comfortably done within Rs 65,000 to Rs 85,000, making it one of the most value-for-money European-style getaways.

जॉर्जिया-यदि आप अपने विदेश यात्रा के सपने को साकार करना चाहते हैं तो जॉर्जिया आपके लिए सबसे परफेक्ट देश है. इसकी खूबसूरती आपके मन को आनंद से भर देगी. जॉर्जिया अपने खूबसूरत शहरों, काकेशस की मनमोहक वादियों और समृद्ध वाइन संस्कृति के लिए जाना जाता है. अगर आप सही से प्लानिंगकरें तो 5 से 7 दिन की यात्रा 65,000 से 85,000 रुपये के भीतर आराम से की जा सकती है. जॉर्जिया यूरोप जैसा अनुभव देने वाले सबसे किफायती डेस्टिनेशनों में से एक बनाता है.

Vietnam: Scenic and culturally rich, Vietnam delivers a rich travel experience without stretching your budget. Whether you’re cruising through Ha Long Bay, exploring Hanoi’s old quarter, or walking through lantern-lit Hoi An, a week-long trip can easily be planned between Rs 70,000 and Rs 1 lakh.

वियतनाम-ये समझिए कि वियतनाम हमारे पूर्वोत्तर के राज्यों से सटा ही हुआ है. भारत सरकार वियतनाम, लाओस, थाईलैंड जैसे देशों में सीधी सड़क मार्ग की योजना भी बना रही है. प्राकृतिक सुंदरता और समृद्ध संस्कृति से भरपूर वियतनाम कम बजट में शानदार यात्रा अनुभव देता है. चाहे आप हा लोंग बे की क्रूज़ यात्रा करें, हनोई के पुराने इलाके को एक्सप्लोर करें या हो एन की लालटेन से सजी गलियों में घूमें, एक हफ्ते की यात्रा 70,000 से 1 लाख रुपये के बीच आसानी से प्लान की जा सकती है. वियतनाम में जगह-जगह बौद्ध मंदिर और भगवान बु्ध की निशानियां हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Kazakhstan: Almaty offers a unique mix of city life and natural beauty, with snow-capped mountains just a short drive away. Affordable flights and visa-free entry for Indians make it an easy and budget-friendly choice for travellers seeking both culture and nature.

कजाकिस्तान-आपके बजट में कजाकिस्तान भी बेहतर विकल्प है. भारतीयों के लिए कजाकिस्तान एक उभरता हुआ और बेहद खूबसूरत डेस्टिनेशन है. यहां की आधुनिक वास्तुकला, विशाल मध्य एशियाई इतिहास और बर्फ से ढके पहाड़ इसे खास बनाते हैं. सबसे अच्छी बात यह है कि भारतीयों के लिए यहां 14 दिनों की वीज़ा फ्री यात्रा की सुविधा है. अल्माटी यहां का मुख्य पर्यटन केंद्र है, जो अपनी खूबसूरती और बेहतरीन खान-पान के लिए जाना जाता है. 4 से 5 दिनों की यात्रा के लिए आपको 60 से 80 हजार रुपये खर्च करने होंगे. अल्माटी के अलावा यहां आप शायम्बुलक स्की रिज़ॉर्ट, शरीन कैन्यन की अद्भुत चट्टानें, नीले पहाड़ों वाली झील बिग अल्माटी लेक, कैंडी और कोल्साई झील का दीदार कर सकते हैं.

Sri Lanka: Just a short flight away, Sri Lanka is perfect for a quick international escape. From lush tea plantations in Ella to beaches in Mirissa and heritage sites in Kandy, this compact destination offers diverse experiences—all within Rs 65,000 to Rs 90,000.

श्रीलंका-रामेश्वरम के धनुषकोडि से श्रीलंका का भूभाग महज 15 किलोमीटर की दूरी पर है. श्रीलंका हिंद महासागर का एक ऐसा रत्न है जो अपनी विविधता के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है. पर्यटन के नजरिए से यहां आपको सुनहरे रेतीले तट, घने वर्षावन और चाय के बागानों से ढकी पहाड़ियां एक साथ देखने को मिलती हैं. इतिहास प्रेमियों के लिए यहां सिगिरिया रॉक और कैंडी के प्राचीन मंदिर आकर्षण का केंद्र हैं. यहां कोलंबो के अलावा कैंडी, नुवारा एलिया, बेंटोटा/गॉल, खूबसूरत समुद्र तट और यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट का दीदार कर सकते हैं. यहां 45 से 50 हजार रुपये में एक सप्ताह आराम से बिताया जा सकता है.

Azerbaijan: Baku blends old-world charm with modern architecture, set against the stunning Caspian Sea. With return flights often available between Rs 27,000 and Rs 45,000, this destination gives you a Europe-like experience without the usual high costs.

अजरबैजान- पुरानी दुनिया की खूबसूरती और आधुनिकता का एक साथ मजा लेना चाहते हैं तो अजरबैजान आपके लिए बेस्ट डेस्टिनेशन साबित हो सकता है. यहां का बाकू शहर में आपको यूरोप जैसा फीलिंग भी आएगा और मध्यकालीन सभ्यता की निशानियां भी देख सकेंगे. कैस्पियन सागर का समुद्र तट आपको अलौकिक सुंदरता से मन मोह लेगा. यहां आने-जाने का फ्लाइन 27 से 30 हजार रुपये में मिल जाता है. बाकी 30 से 40 हजार रुपये में आप 4-5 दिन आराम से रह सकते हैं.

Thailand remains a top pick for Indian travellers, thanks to its low-cost flights, easy visa-on-arrival, and affordable stays. From the lively streets of Bangkok to the serene beaches of Phuket and Krabi, it offers the perfect mix of nightlife, culture, and relaxation—all within Rs 45,000 to Rs 80,000.

Bonus: थाईलैंड भारतीय यात्रियों के बीच हमेशा से पसंदीदा रहा है, जिसका कारण है सस्ती फ्लाइट्स, आसान वीज़ा-ऑन-अराइवल और किफायती रहने के विकल्प है. बैकॉक की चहल-पहल भरी गलियों से लेकर फुकेट और क्राभी के शांत समुद्र तटों तक, यहां आपको नाइटलाइफ, संस्कृति और सुकून का बेहतरीन संगम मिलता है. 45,000 से 80,000 रुपये के बजट में थाईलैंड की यात्रा आसानी से पूरी की जा सकती है. (All images: Canva)



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img