ट्रंप ने ईरान की समुद्री नाकाबंदी का किया ऐलान, कहा- पास आए तेहरानी जहाज तो कर देंगे तबाह


ट्रंप ने कहा है कि जो भी जहाज होर्मुज से गुजरने की कोशिश करेगा, उसे रोककर जांच की जाएगी। खास तौर पर उन जहाजों पर नजर रखी जाएगी, जो ईरान को टोल देते हैं। जो जहाज ईरान को गैरकानूनी टोल देंगे, उन्हें सुरक्षित रास्ता नहीं दिया जाएगा।

ट्रंप ने ईरान की समुद्री नाकाबंदी का किया ऐलान, कहा- पास आए तेहरानी जहाज तो कर देंगे तबाह

i

user

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान की समुद्री नाकाबंदी शुरू कर देने की जानकारी देते हुए धमकी दी है कि अगर ईरानी जहाज करीब आए या कार्रवाई करने की कोशिश की तो तबाह कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा उसी “किल सिस्टम” का प्रयोग किया जाएगा जो ड्रग तस्करों के खिलाफ किया जाता है।

सोमवार को एक बार फिर ट्रुथ सोशल पर ट्रंप ने अपनी बात रखी। उन्होंने आक्रामक अंदाज जारी रखते हुए कहा कि अमेरिकी सेना ने जानबूझकर ‘फास्ट अटैक शिप’ को निशाना नहीं बनाया। ट्रंप ने फिर दोहराया , “ईरान की नेवी समुद्र की गर्त में जा चुकी है और पूरी तरह तबाह-बर्बाद हो चुकी है। हमने उसके 158 जहाज तबाह कर दिए। कुछ को छोड़ दिया जिन्हें वे फास्ट अटैक शिप कहते हैं, क्योंकि हमारा मानना है कि उससे हमें कोई खतरा नहीं है।”

इसके साथ ही ट्रंप ने चेतावनी देते हुए लिखा कि अगर इनमें से कोई भी जहाज हमारी नाकाबंदी के पास भी आया, तो उन्हें तुरंत खत्म कर दिया जाएगा, उसी ‘किल सिस्टम’ का इस्तेमाल करके जो हम समुद्र में नावों पर ‘ड्रग डीलरों’ के खिलाफ करते हैं। किल सिस्टम का खौफ दिखाते हुए कहा कि ये तेज और बेरहम हैं। दावा किया कि इनकी वजह से ही समुद्री रास्ते से अमेरिका आने वाले 98.2 फीसदी ड्रग्स पर पाबंदी लग गई!

बता दें, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से ईरान पर लगाई गई समुद्री नाकाबंदी शुरू हो गई है। यह फैसला सोमवार शाम 7:30 बजे (अमेरिकी समयानुसार सुबह 10 बजे) से लागू हो गया। ट्रंप ने पिछली पोस्ट्स में ही कह दिया था कि फैसले के तहत जो भी जहाज होर्मुज से गुजरने की कोशिश करेगा, उसे रोककर जांच की जाएगी। खास तौर पर उन जहाजों पर नजर रखी जाएगी, जो ईरान को टोल देते हैं। जो जहाज ईरान को गैरकानूनी टोल देंगे, उन्हें सुरक्षित रास्ता नहीं दिया जाएगा। ट्रंप के अनुसार, “इससे ईरान की आर्थिक ताकत कम की जाएगी।”




Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img