थाना बोरतलाव पुलिस की बड़ी कार्रवाई

राजनांदगांव। जिला पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ एक और सख्त कदम उठाया है। थाना बोरतलाव पुलिस ने रौरकसा डैम के पास से भारी मात्रा में महुआ लाहन बरामद कर नष्ट कर दिया।


पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में, अतिरिक्त एसपी श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन और एसडीओपी श्री केसरी नंदन नायक के पर्यवेक्षण में थाना बोरतलाव की टीम ने मुखबिर सूचना पर तुरंत एक्शन लिया। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने करीब 800 किलोग्राम अवैध महुआ लाहन को विधिवत नष्ट कर दिया।


इस सफल कार्रवाई में प्र.आर. 1297 रोहित पडोती, आरक्षक 428, 1051 और 134 का सराहनीय योगदान रहा। इससे इलाके में अवैध शराब बनाने वालों पर करारा प्रहार लगा है।


राजनांदगांव पुलिस अवैध गतिविधियों के खिलाफ़ अपनी मुहिम जारी रखेगी। और अपडेट्स के लिए बने रहें।

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img