Last Updated:
PM Modi Meets Rahul Gandhi Video: संसद परिसर में एक दुर्लभ पल देखने को मिला जब राहुल गांधी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आमने-सामने आए और कुछ देर बातचीत करते नजर आए. यह वीडियो महात्मा ज्योतिबा फुले को श्रद्धांजलि देने के दौरान का है. दोनों नेताओं के बीच क्या बात हुई, यह स्पष्ट नहीं है, लेकिन यह दृश्य राजनीतिक माहौल में संवाद की झलक दिखाता है.
संसद परिसर में राहुल गांधी और पीएम नरेंद्र मोदी की मुलाकात का वीडियो वायरल. (फोटो PTI)
नई दिल्ली: सियासत में अक्सर शब्दों की तलवारें चलती हैं, मंच अलग होते हैं और दूरी साफ दिखाई देती है. लेकिन कुछ पल ऐसे भी आते हैं जब वही चेहरे आमने-सामने खड़े होकर बातचीत करते नजर आते हैं और वही दृश्य सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बन जाता है. संसद भवन परिसर में हुआ ऐसा ही एक पल अब सुर्खियों में है. शनिवार को कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अचानक आमने-सामने आए और कुछ देर तक बातचीत करते दिखे. यह सिर्फ एक मुलाकात नहीं थी, बल्कि उस राजनीतिक माहौल का अलग चेहरा भी था, जहां सार्वजनिक मंचों पर तीखी बयानबाजी के बीच निजी तौर पर संवाद की झलक दिखाई दी.
यह वीडियो 11 का है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महान समाज सुधारक ज्योतिराव फुले की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि देने जा रहे थे. संसद परिसर के प्रेरणा स्थल पर पहले से मौजूद राहुल गांधी सहित कई नेता वहां खड़े थे. जैसे ही प्रधानमंत्री वहां पहुंचे, उन्होंने सभी से मुलाकात की और फिर राहुल गांधी के सामने कुछ सेकंड के लिए रुक गए. इसके बाद दोनों के बीच हल्की बातचीत हुई, जिसने राजनीतिक हलकों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी चर्चा छेड़ दी.
#WATCH | Delhi: Prime Minister Narendra Modi arrives at Prerna Sthal on the Parliament premises to pay a floral tribute to Mahatma Jyotiba Phule on his 200th birth anniversary today.





