जिस कार से इस्‍लामाबाद में JD वेंस करेंगे सफर, वह अमेरिका से आएगी या पाकिस्‍तान से होगी अरेंज, जानें उसकी खासियत


Last Updated:

पाकिस्‍तान आए अमेरिका के उपराष्‍ट्रपति जेडी वेंस की कार पाकिस्‍तान से अरेंज होगी या फिर अमेरिका से आएगी. पाकिस्‍तान के हालात को देखते हुए अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों के सामने कौन कौन सी चुनौतियां हैं. इसके अलावा, जेडी वेंस की कार में क्‍या खासियत है, जानने के लिए पढ़ें आगे..

Zoom

अमेरिकी उपराष्‍ट्रपति की कार कहां से अरेंज होगी और कैसी होगी पाकिस्‍तान में उनकी सुरक्षा व्‍यवस्‍था.

JD Vance Pakistan Visit: अमेरिका के उपराष्‍ट्रपति जेडी वेंस ईरान शांति वार्ता के लिए पाकिस्‍तान पहुंचने वाले हैं. इस यात्रा को लेकर बड़ा सवाल यह है कि जेडी वेंस जिस कार से इस्‍लामाबाद में सफर करेंगे, वह कार अमेरिका से आएगी, या फिर पाकिस्‍तान से ही अरेंज की जाएगी. इस सवाल के साथ मन में एक बात और आती है कि कर्ज में डूबे कंगाल पाकिस्‍तान की तो इतनी औकात है नहीं कि वह कोई आर्मर्ड कार का इंतजाम कर सके. ऐसे में, सवाल फिर वहीं कि जेडी वेंस के लिए कार कहां से आएगी?

डिफेंस एक्‍सपर्ट्स की मानें तो पाकिस्‍तान चाल और चरित्र से अमेरिका भलीभांति परिचित है. साथ ही, अमेरिकी सीक्रेट एजेंसीज पाकिस्‍तान के सिक्‍योरिटी सिस्‍टम पर बिल्‍कुल भी भरोसा नहीं करती है. लिहाजा, अमेरिकी उपराष्‍ट्रपति के काफिले में कोई भी ऐसी कार नहीं होगी, जिसका रिश्‍ता पाकिस्‍तान से हो. न केवल जेडी वेंस की कार, बल्कि उनके काफिले में शामिल सभी कारें अमेरिका से पाकिस्‍तान आएंगी. इन सभी कारों को कई दिन पहले ही मिलिट्री कार्गो एयरक्राफ्ट के जरिए पाकिस्तान पहुंचा दिया जाएगा.

क्‍या है अमेरिका का सिक्‍योरिटी प्रोटोकॉल

  1. सिक्‍योरिटी की वजह से अमेरिका अपने राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति की विदेश यात्रा के दौरान कभी भी लोकल कारों पर भरोसा नहीं करता है. पाकिस्तान जैसे हाइपरसेंसिटिव और हाई-रिस्क देश में उसका सिक्‍योरिटी प्रोटोकॉल बेहद सख्‍त हो जाता है.
  2. अमेरिकी उपराष्ट्रपति के लिए इस्तेमाल होने वाली कार कोई सामान्य वीआईपी व्हीकल नहीं होती, बल्कि यह एक तरह का मोबाइल सिक्योरिटी कमांड सेंटर होती है. यह कार बुलेटप्रूफ स्टील, बम-रोधी फ्लोर, रन-फ्लैट टायर्स, सिक्योर सैटेलाइट कम्युनिकेशन, एन्क्रिप्टेड फोन सिस्टम और इमरजेंसी मेडिकल किट से लैस होती है.
  3. यह कार एक चलता-फिरता हाई-टेक फोर्ट्रेस होती है. यह आर्मर्ड कार किसी भी इमरजेंसी सिचुएशन में उपराष्ट्रपति की जान बचाने में सक्षम होती है. इसी वजह से अमेरिका लोकल गाड़ियों या एंबेसी की सामान्य कारों की बजाय अपनी आर्मर्ड लिमोजीन या शेवरले सबअर्बन बेस्ड एसयूवी फ्लीट साथ लेकर आता है.
  4. सिक्‍योरिटी प्रोटोकॉल के तहत ये कारें उपराष्ट्रपति की यात्रा से करीब 48 से 72 घंटे पहले अमेरिकी एयर फोर्स के भारी कार्गो प्लेन्स से भेज दी जाती हैं. आमतौर पर इसके लिए सी-17 और ग्लोबमास्टर-3 जैसे बड़े मिलिट्री ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट का इस्तेमाल किया जाता है.
  5. अमेरिका से आने वाली इन कारों में उपराष्‍ट्रपति की आर्मर्ड लिमोजीन, कई शेवरले सबअर्बन सिक्योरिटी एसयूवी, इलेक्ट्रॉनिक जैमर व्हीकल्स, कम्युनिकेशन वैन, मेडिकल रिस्पॉन्स व्हीकल, डिकॉय कार और सर्विलांस सिस्टम शामिल होता है.

कैसा होता है अमेरिकी उपराष्‍ट्रपति का काफिला?
अमेरिकी उपराष्‍ट्रपति के विदेश दौरे के दौरान अक्‍सर 30 से 40 कारों का काफिला देखने को मिलता है. चूंकि, इस बार यात्रा पाकिस्‍तान की है तो यह काफिल बढ़ भी सकता है. उनके काफिले में सबसे आगे पाकिस्‍तान पुलिस और रेंजर्स की रूट-क्लियरिंग व्हीकल्स होंगे. उसके पीछे बम डिस्पोजल यूनिट होगी. इसके बाद जैमर व्हीकल्स और डिकॉय एसयूवी होंगी. बीच में उपराष्ट्रपति की असली आर्मर्ड कार होगी. उपराष्‍ट्रपति की कार के साथ सीक्रेट सर्विस सबअर्बन भी होंगी. सबसे पीछे एम्बुलेंस और टैक्टिकल रिस्पॉन्स व्हीकल्स होंगे.

किस कार से सफर करते हैं अमेरिकी उपराष्‍ट्रपति जेडी वेंस?
अमेरिकी राष्ट्रपति की ‘द बीस्ट’ कार की तरह उपराष्ट्रपति के लिए भी लगभग उसी लेवल की सिक्योरिटी वाली कार इस्तेमाल होती है. कई बार यह कैडिलैक प्लेटफॉर्म पर बनी स्पेशल लिमोजीन होती है, जबकि कई बार शेवरले सबअर्बन बेस्ड हेविली आर्मर्ड एसयूवी का इस्तेमाल किया जाता है. बाहरी से यह कार एक सामान्य एसयूवी जैसी दिख सकती है, लेकिन अंदर से किसी मजबूत किले की तरह होती हैं.

अमेरिकी उपराष्‍ट्रपति के कार में कौन कौन से फीचर्स होते हैं?
आप जो भी चुनौती सोच सकते है, उन सभी से निपटने की काबिलियत अमेरिकी उपराष्‍ट्रपति की कार में होती है. बाहर से बिल्‍कुल सामान्‍य दिखने वाली कारों में गैस अटैक से बचाव के लिए सील्‍ड केबिन और एंटी आईईडी प्रोटेक्‍शन भी होता है. इस कार के अंदर सैटेलाइट ट्रैकिंग, एन्क्रिप्टेड इंटरनेट और सिक्योर मिलिट्री रेडियो जैसे हाईटेक कम्‍युनिकेशन सिस्‍टम भी लगे होते हैं. इमरजेंसी से निपटने के लिए इस कार में इमरजेंसी ऑक्‍सीजन सपोर्ट और ब्‍लड स्‍टोरेज किट भी होता है.

अमेरिकी उपरार्ष्‍टपति की सुरक्षा में पाकिस्तानी एजेंसियों की क्या भूमिका होगी?
अमेरिकी राष्‍ट्रपति की सुरक्षा के लिए इस्‍लामाबाद पुलिस, स्‍पेशल ब्रांच, पाकिस्‍तान रेंजर्स, मिलिट्री क्विक रिस्‍पॉन्‍स टीम्‍स, काउंटर टेरर यूनिट्स और एयर सर्विलांस यूनिट्स को तैनात किया गया है. हालांकि उपराष्‍ट्रपति की पहली लेयर में अमेरिकी सिक्‍योरिटी एजेंसी और सीक्रेट एजेंट्स ही रहेंगे. पाकिस्‍तान सिक्‍योरिटी एजेंसीज को बाह‍री लेयर्स में ही रखा जाएगा.

क्या लोकल कार का बिल्‍कुल इस्तेमाल नहीं होगा?
सिक्‍योरिटी एक्‍सपर्ट्स के अनुसार, कुछ मामलों में बैकअप के तौर पर एंबेसी की आर्मर्ड व्हीकल्स का इस्तेमाल हो सकता है. लेकिन उपराष्‍ट्रपति के मोटरकेट के लिए इनके इस्‍तेमाल की संभावना न के बराबर ही है. पाकिस्तान जैसे हाई-थ्रेट एनवायरनमेंट में अमेरिका अपने ट्रस्टेड व्हीकल इकोसिस्टम से बाहर नहीं जाना कभी भी पसंद नहीं करेगा.

About the Author

authorimg

Anoop Kumar MishraAssistant Editor

Anoop Kumar Mishra is associated with News18 Digital for the last 6 years and is working on the post of Assistant Editor. He writes on Health, aviation and Defence sector. He also covers development related to …और पढ़ें



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img