
देश के अलग-अलग राज्यों में 24 घंटे के अंदर बड़ी घटना
नई दिल्ली: देश के अलग-अलग राज्यों में बीते 24 घंटे में बड़े हादसों की खबरें सामने आई हैं। इन हादसों में कुल 48 लोगों की मौत हुई है और सैकड़ों लोग घायल हैं। ये घटनाएं गुजरात के राजकोट, दिल्ली के विवेक विहार और कृष्णा नगर, यूपी के शाहजहांपुर और महाराष्ट्र के मुंबई में हुई हैं।
कहां कितनी?
- गुजरात के राजकोट के कालावाड रोड पर टीआरपी गेमिंग जोन में भीषण आग लगने से 27 लोगों की मौत हो गई। आग की ऊंची-ऊंची लपटें कई किलोमीटर दूर तक देखी गईं। आग पर नियंत्रण पाने के लिए दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।
- यूपी के शाहजहांपुर में शनिवार रात एक दर्दनाक हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। यहां एक बस के ऊपर ट्रक पलटने से कुल 11 लोगों की मौत हो गई और 10 लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
- दिल्ली के विवेक विहार में बेबी केयर सेंटर में शनिवार रात भीषण आग लगने का मामला सामने आया। इस अग्निकांड में 6 बच्चों की मौत हो गई है और 6 अस्पताल में एडमिट हो गए हैं। इसमें एक बच्चे की आग लगने की घटना से पहले ही मौत हो चुकी थी। कुल 7 बच्चों के शवों को छुपाने के लिए भेजा गया है।
- वहीं दिल्ली के कृष्णानगर में भी आग लगने से 3 की मौत हो गई है और 10 लोग घायल हुए हैं। आदमी की पहचान 40 साल की अंजू और उसके 18 साल के बेटे केशव के रूप में हुई है। तीसरे शव की पहचान नहीं हो पाई है, वो बहुत चमका हुआ है।
- महाराष्ट्र के मुंबई में एक डॉक्टर की कार से बुजुर्ग महिला की मौत हुई है। महिला का एक्सीडेंट सायन अस्पताल के परिसर में हुआ। मामला इसलिए भी तूल पकड़ रहा है, क्योंकि सायन अस्पताल के जाने-माने डॉ. राजेश पल्ले की कार से यह एक्सीडेंट हुआ है। इस बात की जानकारी पुलिस ने दी है। पुलिस ने मृत महिला जुबैदा शेख के बेटे शाहनवाज खान की शिकायत के आधार पर आईपीसी की धारा 304ए, 388, 279, 203, 177 व उपधारा 184 के तहत मामला दर्ज करते हुए डॉ. राजेश पल्ले को गिरफ्तार कर लिया है।
