डोंगरगढ़- छत्तीसगढ़ लोधी समाज के प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस कमेटी राजनांदगांव (ग्रामीण) के सचिव विष्णु लोधी ने प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज से रविवार को सौजन्य भेंट कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। यह मुलाकात संगठनात्मक मजबूती और आगामी रणनीतियों के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण रही।
भेंट के दौरान प्रदेश अध्यक्ष बैज ने संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा जनहित के मुद्दों पर प्रभावी ढंग से कार्य करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की वास्तविक ताकत उसके जमीनी कार्यकर्ता हैं, जिनकी सक्रियता से ही संगठन सुदृढ़ होता है। जिला सचिव विष्णु लोधी ने प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ करेंगे। उन्होंने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आमजन से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देने की प्रतिबद्धता दोहराई।
इस दौरान जिला अध्यक्ष विपिन यादव, कोषाध्यक्ष सुयश नाहटा, जिला उपाध्यक्ष धीरज मेश्राम, गोविंद टंडन, मन्ना यादव, जितेंद्र सिंह भाटिया, केशव यादव, रमा वर्मा, दुर्गेश द्विवेदी, महामंत्री पंकज बांधव, राहुल तिवारी, रितेश जैन, चुंमन साहू, रवि साहू, राजू राजपूत, शिशुपाल भारतीय, चंद्रेश वर्मा, जिला सचिव सीमा यादव, संध्या साहू, मतीन खान सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी संगठनात्मक समन्वय एवं जनसंपर्क को सुदृढ़ करने पर अपने विचार रखे।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज से जिला सचिव विष्णु लोधी ने की सौजन्य भेंट, संगठन सशक्तिकरण पर हुई चर्चा
Related articles





