
पंजाब के बाद हिमाचल प्रदेश जाएंगे पीएम मोदी
राष्ट्रीय चुनाव 2024 के पांचवें चरण का मतदान खत्म हो चुका है। इसके बाद छठे चरण का मतदान 25 मई को किया जाएगा। 25 मई को 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 58 सीटों पर मतदान होगा। वहीं अंतिम चरण के लिए 1 जून को मतदान की जाएगी। बता दें कि सातवें चरण में 8 राज्यों की 57 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। बता दें कि सातवें चरण के लिए नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 14 मई 2024 थी। बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 का परिणाम 4 जून को घोषित किया जाएगा। बता दें कि पीएम मोदी आज पंजाब और हिमाचल प्रदेश में चुनाव प्रचार करेंगे। जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी आज कंगना रनौत के लिए मंडी लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार करने पहुंचेंगे।
