Last Updated:
Mulberry Benefits : गर्मियों का फल शहतूत न केवल स्वाद में लाजवाब है, बल्कि सेहत के लिए भी किसी संजीवनी से कम नहीं. यह छोटा-सा फल पोषक तत्वों का पावरहाउस है, जिसमें विटामिन सी, आयरन, फाइबर और शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट होते हैं. इसकी ठंडी तासीर शरीर को तपती गर्मी से राहत देती है. इसके और भी कई फायदे हैं. लोकल 18 से बलिया की आयुर्वेदाचार्य डॉ. प्रियंका सिंह कहती हैं कि शहतूत खून की कमी से जूझ रहे लोगों के लिए प्राकृतिक दवा है.
शहतूत का फल पाचन तंत्र के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है. इसमें फाइबर पाया जाता है, जो पेट को साफ रखने में मदद करता है और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है. इसके नियमित सही रूप में सेवन करने से पाचन क्रिया बेहतर होती है और पेट से जुड़ी कई परेशानियां धीरे-धीरे दूर होने लगती हैं. इसके चलते शरीर हल्का और निरोग महसूस करता है.

इम्यूनिटी बढ़ाने में भी शहतूत का कोई जवाब नहीं है. इसमें विटामिन सी और एंथोसायनिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाते हैं. ये तत्व शरीर को फ्री रेडिकल्स से भा बचाते हैं और गंभीर बीमारियों, यहां तक की कैंसर जैसी समस्याओं के जोखिम को कम करने में सहायक हो सकता है.

शहतूत दिल को स्वस्थ बनाए रखने में भी बहुत लाभकारी और गुणकारी है. इसमें रेस्वेराट्रोल पाया जाता है, जो धमनियों को लचीला बनाने में मदद करता है और रक्त प्रवाह को सुधारता है. यह खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करके हृदय रोगों के खतरे को कम कर देता है, इससे दिल लंबे समय तक मजबूत और स्वस्थ रहता है. इसके अन्य कई फायदे बताए जाते हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google

बलिया की सात साल अनुभवी आयुर्वेदाचार्य डॉ. प्रियंका सिंह के अनुसार, शहतूत खून की कमी से जूझ रहे लोगों के लिए किसी प्राकृतिक दवा से कम नहीं है. इसमें आयरन पाया जाता है, जो शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है. इसके नियमित सही सेवन से शरीर में ऊर्जा का बढ़ता है और कमजोरी दूर होती है, जिससे व्यक्ति खुद को अधिक ऊर्जावान महसूस करता है.

फिलहाल यह फल बलिया के शहीद पार्क स्थित बाजार में खूब मिल रहे हैं. शहतूत शुगर के मरीजों के लिए भी बहुत लाभकारी हैं. यह ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में सहायता प्रदान करता है और शरीर में ग्लूकोज के संतुलन को बनाए रखता है. सही मात्रा में इसका सेवन करने से शुगर से जुड़ी समस्याओं में बहुत लाभ मिल सकता है. लेकिन चिकित्सक की सलाह जरूरी है.

शहतूत त्वचा और बालों की खूबसूरती बढ़ाने में भी अहम भूमिका निभाता है. इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण भी पाए जाते हैं, जो त्वचा को जवान और चमकदार बनाए रखते हैं. यह बालों की जड़ों को मजबूत करते है, जिससे बालों का झड़ना कम होता है और वे अधिक घने और मजबूत बन जाते हैं. शहतूत का अधिक सेवन नुकसानदायक भी हो सकता है.

शहतूत के अनगिनत फायदे हैं, लेकिन इसका सीमित मात्रा में सेवन करना ही सही है. अधिक मात्रा में खाने से गैस या एलर्जी जैसी समस्याएं हो सकती हैं. अगर कोई पहले से ही किसी रोग के चपेट में हैं, तो वह बिना चिकित्सक से परामर्श लिए इसका सेवन न करें.





