भोजपुरी स्टार खेसारी लाल के शो में पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, जानिए क्यों मचा बवाल


मुजफ्फरपुर के अर्जुन बाबू पशु मेले में खेसारी लाल यादव के कार्यक्रम के दौरान बवाल हुआ, जिसमें पत्थरबाजी और लाठीचार्ज से कई लोग घायल हुए और हाईवे कई घंटों तक जाम रहा।

फोटो: AI Generated

i

user

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के गरहां स्थित अर्जुन बाबू पशु मेले में बुधवार (1 अप्रैल 2026) की शाम भोजपुरी कलाकार खेसारी लाल यादव का कार्यक्रम अचानक हिंसा में बदल गया। हालात इतने बिगड़ गए कि पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा और ‘हिट मशीन’ कहे जाने वाले खेसारी लाल यादव को कार्यक्रम बीच में ही छोड़कर लौटना पड़ा।

रील और सेल्फी के चक्कर में बढ़ा विवाद

बताया जा रहा है कि खेसारी लाल यादव को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। जैसे ही कार्यक्रम शुरू हुआ, फैंस रील बनाने और सेल्फी लेने के लिए मंच के करीब पहुंचने लगे। इसी दौरान मेला कमेटी के सुरक्षाकर्मियों और ग्रामीणों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई।

पत्थरबाजी और लाठीचार्ज, कई लोग घायल

स्थिति इतनी बिगड़ी कि दोनों ओर से ईंट-पत्थर चलने लगे। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया। इस दौरान कई लोगों के घायल होने की खबर है। हंगामे का असर नेशनल हाईवे पर भी पड़ा, जहां करीब तीन से चार घंटे तक यातायात ठप रहा। घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

पुलिस और आयोजकों के अलग-अलग बयान

इस मामले में मुजफ्फरपुर के एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि कार्यक्रम के लिए अनुमति ली गई थी और सुरक्षा के लिए 150 पुलिसकर्मी, चार थानों के प्रभारी और एक डीएसपी तैनात थे। उन्होंने अव्यवस्था के लिए आयोजकों को जिम्मेदार ठहराया। वहीं, पूर्व मंत्री और बीजेपी नेता रामसूरत राय ने कहा कि फैंस ने बैरिकेडिंग तोड़ दी, हालांकि पुलिस का सहयोग मिला और कार्यक्रम कुछ समय तक चलता रहा। उन्होंने कहा कि मेला जारी रहेगा और चिंता की कोई बात नहीं है।




Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img