थकी और बेजान स्किन? मिनटों में चमक वापस, चेहरा टाइट और स्मूद, बस ये आसान ट्रिक अपनाएं!


Last Updated:

गर्मियों में चेहरे को ठंडक और ताजगी देने का आसान और नेचुरल तरीका है खीरे के आइस क्यूब्स. ये चेहरे की सूजन, डार्क सर्कल्स, पिंपल्स और सनबर्न जैसी समस्याओं में तुरंत राहत देते हैं और स्किन को अंदर से हाइड्रेट कर फ्रेश और ग्लोइंग बनाते हैं.

गर्मियों में चेहरे को ठंडा और ताजा रखने के लिए खीरे के आइस क्यूब्स बनाना बहुत आसान है. सबसे पहले ताजा खीरा लें, धोकर छोटे टुकड़ों में काटें और मिक्सी में पीसकर रस निकालें. अब इसमें थोड़ा सा गुलाबजल मिलाकर आइस ट्रे में डालें और फ्रीज में जमा दें. तैयार क्यूब्स को रोजाना फेस वॉश के बाद हल्के हाथों से चेहरे पर रगड़ें, इससे आपकी स्किन को तुरंत ठंडक और ताजगी मिलेगी.

डल स्किन को कहें बाय-बाय

अगर आपका चेहरा बेजान और फीका लग रहा है, तो खीरे के आइस क्यूब्स बेहद काम आते हैं. इनमें मौजूद पोषक तत्व स्किन को अंदर से हाइड्रेट करते हैं और नेचुरल ग्लो लाने में मदद करते हैं. रोजाना इस्तेमाल करने से चेहरे की रौनक वापस आती है. यह एक आसान और सस्ता घरेलू उपाय है, जो बिना किसी साइड इफेक्ट के आपकी स्किन को फ्रेश और चमकदार बनाता है.

पिंपल्स और दाग-धब्बों से दिलाए राहत

खीरे के आइस क्यूब्स पिंपल्स और दाग-धब्बों को कम करने में मददगार होते हैं. इनमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो स्किन की सूजन को शांत करते हैं और मुंहासों को घटाते हैं. नियमित इस्तेमाल से दाग हल्के पड़ने लगते हैं और स्किन साफ दिखने लगती है. अगर आपकी स्किन ऑयली है, तो ये क्यूब्स आपके लिए और भी फायदेमंद साबित हो सकते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

धूप से जली स्किन को मिलेगी तुरंत ठंडक

तेज धूप में रहने से स्किन जल जाती है और लाल हो जाती है. ऐसे में खीरे के आइस क्यूब्स लगाना काफी राहत देता है. ये स्किन को ठंडक पहुंचाते हैं और जलन को कम करते हैं. सनबर्न की समस्या में यह एक इंस्टेंट रिलीफ देने वाला उपाय है. बाहर से आने के बाद अगर आप इसे चेहरे पर लगाते हैं, तो स्किन जल्दी नॉर्मल हो जाती है.

आंखों की सूजन और डार्क सर्कल्स होंगे कम

खीरे के आइस क्यूब्स आंखों के नीचे लगाने से सूजन कम होती है. अगर आपकी आंखें थकी हुई या सूजी हुई लगती हैं, तो यह उपाय काफी असरदार है. साथ ही, डार्क सर्कल्स और फाइन लाइन्स भी धीरे-धीरे कम होने लगती हैं. रोजाना कुछ मिनट तक इसे आंखों के आसपास लगाने से चेहरा ज्यादा फ्रेश और यंग नजर आता है.

स्किन टाइट और स्मूद बनाने में मददगार

खीरे के आइस क्यूब्स स्किन को टाइट और स्मूद बनाने में मदद करते हैं. ठंडे क्यूब्स लगाने से पोर्स छोटे होते हैं और स्किन का टेक्सचर बेहतर होता है, जिससे चेहरा ज्यादा साफ और सॉफ्ट दिखता है. अगर आपकी स्किन ढीली या रफ लगती है, तो इस आसान उपाय को अपनी डेली स्किन केयर रूटीन में शामिल कर सकते हैं.

सेंसिटिव स्किन वालों के लिए भी है सेफ

खीरे के आइस क्यूब्स सेंसिटिव स्किन के लिए भी सुरक्षित माने जाते हैं. इनमें किसी तरह के केमिकल नहीं होते, इसलिए यह स्किन को नुकसान नहीं पहुंचाते. अगर आपकी स्किन जल्दी रिएक्ट करती है, तो भी आप इसे आराम से इस्तेमाल कर सकते हैं. हालांकि, पहली बार इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें ताकि कोई एलर्जी न हो.

रोजाना इस्तेमाल से मिलेगा फ्रेश और यंग लुक

खीरे के आइस क्यूब्स का रोजाना इस्तेमाल करने से चेहरा हमेशा फ्रेश और यंग दिखता है. ये स्किन को हाइड्रेट रखते हैं और थकान को कम करते हैं. सुबह या रात में इसे लगाने से स्किन में नई जान आ जाती है. यह एक आसान और नेचुरल तरीका है, जिससे आप बिना ज्यादा खर्च के अपनी स्किन का ख्याल रख सकते हैं.



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img