वायरल वीडियो पर बोले विधायक रविंद्र सिंह भाटी! “बच्चों का प्यार सबसे अनमोल”, बयान ने जीता दिल


Last Updated:

Ravindra Singh Bhati viral video: रविंद्र सिंह भाटी ने मासूम बच्चे के स्विमिंग पूल उद्घाटन से जुड़े वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बच्चों का प्यार सबसे अनमोल होता है और उसे निभाना उनकी जिम्मेदारी है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बच्चे की मासूमियत ने सभी का दिल जीत लिया. भाटी के इस भावुक बयान को लोगों ने खूब सराहा और इसे सकारात्मक संदेश के रूप में देखा जा रहा है.

ख़बरें फटाफट

Jodhpur Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक मासूम बच्चे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बच्चा अपने फार्म हाउस के उद्घाटन के लिए शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी को बड़े ही मासूम अंदाज में निमंत्रण देता नजर आ रहा है. बच्चा पूरे आत्मविश्वास के साथ यह भी बताता है कि विधायक जयपुर से किशनगढ़ और फिर उसके फार्म हाउस तक किस रास्ते से पहुंचेंगे.उसकी यह कल्पनाएं और सादगी लोगों को खूब पसंद आ रही हैं, जिसके चलते वीडियो लगातार शेयर किया जा रहा है.

वीडियो में बच्चा, जिसका नाम सूर्यांश मुंडेल बताया जा रहा है, अपने स्विमिंग पूल के भव्य उद्घाटन को लेकर काफी उत्साहित दिखाई देता है. वह चाहता है कि इस खास मौके पर विधायक रविंद्र सिंह भाटी स्वयं आकर फीता काटें. बच्चे की यह मासूम इच्छा और उत्साह लोगों का दिल जीत रहा है.सोशल मीडिया पर यूजर्स भी इस वीडियो पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं और बच्चे की सादगी की तारीफ कर रहे हैं.

वायरल वीडियो पर विधायक ने की कॉल पर बातचीत
वीडियो वायरल होने के बाद विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने बच्चे से वीडियो कॉल के जरिए बातचीत भी की। इस दौरान उन्होंने बच्चे से उसके स्विमिंग पूल और कार्यक्रम को लेकर जानकारी ली और उसके उत्साह की सराहना की. बातचीत के दौरान बच्चा भी काफी खुश नजर आया और उसने बड़े ही आत्मविश्वास के साथ अपनी बातें विधायक के सामने रखीं। विधायक ने उसे आगे बढ़ने और पढ़ाई के साथ अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित किया

विधायक की प्रतिक्रिया: बच्चों का प्रेम सबसे अनमोल
वीडियो वायरल होने के बाद जोधपुर प्रवास के दौरान विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि बच्चों का प्रेम सबसे अनमोल होता है और यह भगवान का रूप होता है. उन्होंने कहा कि जब कोई बच्चा इस तरह स्नेह और विश्वास दिखाता है, तो उसे सम्मान देना उनकी जिम्मेदारी बनती है। साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि राजनीति में युवाओं की भागीदारी बेहद जरूरी है और जो युवा सक्रिय और मानसिक रूप से मजबूत हैं, उन्हें आगे आकर देश और समाज के लिए काम करना चाहिए.



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img