बैंकॉक पब अग्निकांड में 27 लोगों की दर्दनाक मौत, पहले चिंगारी उठी, लाइट गई और फिर हुआ जोरदार धमाका


थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के उत्तरी हिस्से में स्थित ‘ना लादप्राओ’ (Na Ladprao) पब में सोमवार तड़के भीषण आग लगने से कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

बचाव अभियान के दौरान दमकलकर्मियों को पब के पिछले हिस्से में बने रेस्टरूम से भी कई शव बरामद हुए। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, आग से बचने के लिए कई लोग वहां पहुंचे थे, लेकिन बाहर निकलने का रास्ता नहीं मिलने के कारण उनकी मौत हो गई।



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img