दिल्ली के AIIA में रोजाना आ रहे 2500 मरीज, अब 150 बेड का बना नया हॉस्पिटल, टोकन और QR स्कैनिंग की सुविधा है शुरू


Last Updated:

All India Institute of Ayurveda Delhi: अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान में रोज 2500 से ज्यादा मरीज आ रहे हैं. यहां 150 बेड का नया पंचकर्म हॉस्पिटल तैयार किया गया है. सात ही बच्चों के आंखों की स्कैनिंग, ईएनटी, बाल पंचकर्म ओपीडी, टोकन और ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू किया गया है.

ख़बरें फटाफट

नई दिल्ली: अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) जिसे दिल्ली एम्स के बराबर का ही दर्जा प्राप्त है. यहां पर अब लगातार मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है. रोजाना 2500 से ऊपर मरीज यहां पर जांच और इलाज के लिए आ रहे हैं, जिसे देखते हुए अस्पताल प्रबंधन की ओर से यहां पर सुविधा बढ़ाने का फैसला लिया गया है, जिसमें 150 बेड का नया अस्पताल शामिल है. इसके अलावा ऑनलाइन ओपीडी पंजीकरण से लेकर क्यूआर स्कैनिंग के जरिए रजिस्ट्रेशन करा कर सीधे तौर पर ओपीडी में मरीज इलाज करवा सकेंगे. यही नहीं, टोकन व्यवस्था भी लागू की जाएगी. ताकि मरीजों को और बेहतर से बेहतर सुविधाएं मिल सके. यह जानकारी अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान के निदेशक प्रोफेसर वैद्य प्रदीप कुमार प्रजापति ने दी है. उन्होंने लोकल 18 से खास बातचीत में अस्पताल पर विस्तार से चर्चा की.

150 बेड का नया हॉस्पिटल तैयार

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान के निदेशक प्रोफेसर वैद्य प्रदीप कुमार प्रजापति ने बताया कि अस्पताल में लगातार पंचकर्म करने के लिए मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है. ऐसे में पंचकर्म के लिए ही 150 बेड का नया अस्पताल अलग से बनाया जा रहा है, जिसमें मरीजों को वमन, विरेचन, बस्ती, नस्य और रक्तमोक्षण करके उनके शरीर का शुद्धिकरण किया जाता है. साथ ही इसकी संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. इसीलिए इसका अलग से एक अस्पताल बनाया जा रहा है.

आंखों की स्कैनिंग से लेकर स्पेशल ओपीडी होगी शुरू

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान के निदेशक प्रोफेसर वैद्य प्रदीप कुमार प्रजापति ने बताया कि पुरानी बिल्डिंग में अभी ओपीडी बढ़ाने का फैसला लिया गया है. क्योंकि बच्चों की आंखों पर लगातार बेहद कम उम्र में चश्मा लग रहा है. जबकि पहले चश्मा आंखों पर लगने की उम्र 45 साल से ऊपर की होती थी. इसीलिए बच्चों के लिए आंखों की स्कैनिंग की ओपीडी शुरू की जाएगी. इसके अलावा ईएनटी की ओपीडी भी शुरू की जाएगी.

उन्होंने यह भी बताया कि लगातार अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान में स्पेशल बच्चे और जो बच्चे जन्म से ही ज्यादा उग्र होते हैं या जिनको मानसिक बीमारी होती है उनकी संख्या भी अब यहां पर बढ़ रही है. उनके लिए अलग से बाल पंचकर्म ओपीडी शुरू होगी. इसके अलावा जनरल स्कैनिंग ओपीडी और फिजियोथेरेपी के साथ योग भी शुरू करने का यहां मॉडल बनाया गया है, जिसका प्रस्ताव तैयार है. जल्द ही इसे भी शुरू किया जाएगा.

टोकन सिस्टम और क्यूआर स्कैनिंग

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान के निदेशक प्रोफेसर वैद्य प्रदीप कुमार प्रजापति ने बताया कि ओपीडी में पहले टोकन सिस्टम लागू किया गया था, लेकिन किसी वजह से उसे सफल नहीं बनाया जा सका, लेकिन अब एक बार फिर टोकन सिस्टम लागू किया जाएगा. सभी ओपीडी में इसे लागू किया जाएगा. इसके अलावा शाम की जो ओपीडी है. उसमें ऑनलाइन पंजीकरण की व्यवस्था शुरू की गई है. शाम को स्पेशल ओपीडी अस्पताल में होती है, उसमें मरीज ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा कर आ सकते हैं. इसके अलावा क्यूआर कोड से स्कैनिंग करके पंजीकरण कराने की भी व्यवस्था पर विचार किया जा रहा है. ताकि मरीजों को ओपीडी में लाइन में लगकर अपना पंजीकरण न कराना पड़े.

About the Author

Brijendra Pratap Singh

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img