200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी! Honor 600 सीरीज़ लॉन्च के लिए तैयार, जानिए क्या होगा खास


Last Updated:

ऑनर 600 Series 23 अप्रैल को ग्लोबली लॉन्च होने जा रही है. इस सीरीज में Honor 600 Pro और Honor 600 शामिल होंगे, जिनमें 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा, Snapdragon चिपसेट और 80W फास्ट चार्जिंग जैसे दमदार फीचर्स मिलेंगे. जानिए पूरी डिटेल…

ख़बरें फटाफट

Zoom

23 अप्रैल को आ रहा Honor का बड़ा धमाका, फ्लैगशिप फीचर्स के साथ

ऑनर अपनी नई ऑनर 600 सीरीज़ को इसी महीने ग्लोबल मार्केट में लॉन्च करने जा रही है. इस सीरीज में ऑनर 600 प्रो और ऑनर 600 शामिल होंगे. लॉन्च से पहले ही कंपनी ने दोनों स्मार्टफोन्स को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया है, जिससे इनके कई बड़े फीचर्स और स्पेसिफिकेशन सामने आ गए हैं.

कंपनी के मुताबिक, ऑनर 600 प्रो में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट मिलेगा, जो फ्लैगशिप लेवल परफॉर्मेंस देने के लिए जाना जाता है. वहीं, ऑनर 600 में स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 प्रोसेसर दिया जाएगा, जो मिड-प्रिमियम सेगमेंट के लिए अच्छा ऑप्शन माना जाता है. यानी दोनों फोन अलग-अलग यूज़र्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं.

दमदार बैटरी से लैस
बैटरी की बात करें तो दोनों स्मार्टफोन्स में 7,000mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी. इसके साथ 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 27W रिवर्स वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया जाएगा. हालांकि 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग सिर्फ ऑनर 600 Pro में मिलेगी. लंबे बैकअप और तेज चार्जिंग चाहने वालों के लिए यह एक बड़ा प्लस पॉइंट हो सकता है.

डिजाइन की बात करें तो दोनों फोन 7.8mm पतले होंगे और मेटल फ्रेम के साथ मैट फिनिश में आएंगे. कंपनी का दावा है कि ऑनर 600 सीरीज़ में IP68, IP69 और IP69K रेटिंग मिलेगी, यानी ये फोन पानी, धूल और कठिन परिस्थितियों में भी मजबूत रहेंगे.

कैमरा सेक्शन भी काफी दमदार है. ऑनर 600 Pro में 200MP का प्राइमरी कैमरा मिलेगा, जो OIS सपोर्ट के साथ आएगा. इसके अलावा 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा 3.5x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ और 12MP का अल्ट्रावाइड कैमरा भी मिलेगा. वहीं ऑनर 600 में भी 200MP का मेन कैमरा और 12MP अल्ट्रावाइड कैमरा दिया जाएगा, लेकिन इसमें टेलीफोटो कैमरा नहीं होगा.

दोनों फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा भी मिलेगा, जो सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए शानदार माना जा सकता है. इसके अलावा कलर टेम्परेचर सेंसर भी दिया जाएगा, जिससे फोटोग्राफी और बेहतर हो सकती है.

ऑनर 600 सीरीज़ को 23 अप्रैल को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया जाएगा. ये स्मार्टफोन्स Black, Golden White और Orange कलर ऑप्शन में बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे. लॉन्च के बाद इसकी कीमत और बाकी डिटेल्स भी सामने आ जाएंगी.

About the Author

authorimg

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img