बृजेश गोयल ने कहा कि मीडिया रिपोर्टों के अनुसार सोने का वजन बढ़ाने के लिए उसमें चीन से आ रहे ‘रेनियम पाउडर’ के अलावा रूथेनियम, इरिडियम और ऑस्मियम जैसी भारी धातुओं को मिलाया जा रहा है। इन धातुओं का घनत्व सोने के बराबर या उससे अधिक होता है, इसलिए पुरानी जांच मशीनें इस मिलावट को पकड़ नहीं पा रही हैं।
उन्होंने कहा कि प्रयोग में सामने आया है कि 22 कैरेट बताकर बेचे जा रहे गहने में असली सोने की मात्रा मात्र 81.73 प्रतिशत यानी करीब 20 कैरेट के बराबर थी, जबकि 22 कैरेट में कम से कम 91.6 प्रतिशत शुद्ध सोना होना चाहिए। इसके बावजूद वह गहना हॉलमार्किंग जांच में पास हो गया, यह बेहद गंभीर बात है।




