चीन नहीं अमेरिका ने बनाया था कोरोना वायरस? US के सबसे बड़े डॉक्टर ने संविधान को बनाया ढाल, सिल लिए होंठ


होमताजा खबरनॉलेज

चीन नहीं US ने बनाया कोरोना वायरस? डॉक्टर ने 5वें संशोधन को बनाया ब्रह्मास्त्र

Last Updated:

कोरोना वायरस क्या चीन की लैब में तैयार हुआ था या फिर अमेरिका की तरफ से फंड किए गए रिसर्च से यह चारों तरफ फैला? कोविड महामारी से जुड़ी एक अहम सुनवाई इस समय चर्चा के केंद्र में है. वायरस को लेकर सुनवाई में यूएस के पूर्व चीफ मेडिकल एडवाइजर ने संविधान को अपनी ढाल बना लिया और सौ से अधिक बार फिफ्थ अमेंडमेंट यानी पांचवें संशोधन का हवाला दिया.

Zoom

डॉक्टर एंथनी फौसी

Fifth Amendment Invoke on Covid-19 Issue: करीब 6 साल पहले पूरी दुनिया में खौफ फैलाने वाला कोरोना वायरस क्या चीन की लैब में तैयार हुआ था या फिर अमेरिका की तरफ से फंड किए गए रिसर्च से यह चारों तरफ फैला? कोविड महामारी से जुड़ी एक अहम सुनवाई इस समय चर्चा के केंद्र में है. ऐसा इसलिए क्योंकि अमेरिका में इस वायरस को लेकर सुनवाई में टॉप डॉक्टर और साइंटिस्ट एंथनी फौसी ने अपने होठ सिल लिए. उन्होंने संविधान को अपनी ढाल बना लिया और सौ से अधिक बार यानी 111 बार फिफ्थ अमेंडमेंट यानी पांचवें संशोधन का हवाला दिया.

अमेरिका के मेडिकल साइंटिस्ट और पूर्व चीफ मेडिकल अडवाइजर अधिकारी डॉक्टर एंथनी फौसी ने कोविड-19 के फैलने और महामारी के दौर में उठाए गए कदमों को लेकर रिपब्लिकन पार्टी के नेताओं के तीखे सवालों के जवाब देने से साफ इनकार कर दिया है. वाशिंगटन डीसी में सीनेट होमलैंड सिक्योरिटी एंड गवर्नमेंटल अफेयर्स कमेटी की सुनवाई के दौरान डॉक्टर फौसी ने संविधान के तहत Fifth Amendment यानी पांचवें संशोधन अधिकार का बार-बार इस्तेमाल किया. इस अमेरिकी संवैधानिक अधिकार के तहत कोई भी व्यक्ति खुद के खिलाफ गवाही देने से बच सकता है.





Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img