Last Updated:
Marco Rubio on China: अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने एक इंटरव्यू में अमेरिका-चीन के टकराने की बात पर God Forbid और Catastrophic जैसे शब्दों का यूज किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि भगवान ना करे कि कभी अमेरिका और चीन के बीच लड़ाई की नौबत आए क्योंकि ऐसा होना विनाशकारी साबित होगा.
अमेरिका और चीन की शक्ति (AI Image)
USA Vs China Conflict: अलग-अलग देशों के बीच चल रही तनातनी और युद्ध के बीच अगर दो सबसे बड़ी महाशक्तियों यानी अमेरिका और चीन के बीच में जंग छिड़ गई, तो क्या होगा? यह एक ऐसा सवाल है, जिससे पूरी दुनिया डरती है और सबसे ज्यादा खुद अमेरिका. यहां ऐसा लिखने की वजह है. दरअसल अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने एक इंटरव्यू में ऐसी बात कही है, जिससे मैसेज जा रहा है कि यूएसए इस लड़ाई की आशंका से ही सहमा लग रहा है. इसकी क्या वजह हो सकती है? आइए गौर करते हैं हर एक बात पर.
सबसे पहले तो बात मार्को रूबियो की. उन्होंने लारा ली ट्रंप के साथ इंटरव्यू में अमेरिका-चीन के टकराने की बात पर God Forbid और Catastrophic जैसे शब्दों का यूज किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि भगवान ना करे कि कभी अमेरिका और चीन के बीच लड़ाई की नौबत आए क्योंकि ऐसा होना विनाशकारी साबित होगा. चाहे यह लड़ाई मिलिट्री की हो या फिर आर्थिक लेवल पर. मौजूदा दौर में ये दोनों ही सबसे अधिक ताकतवर देश हैं.
“God forbid” the U.S. and China end up in conflict.
Secretary of State Marco Rubio called any potential economic or military conflict between the two nations “catastrophic” and said the challenge is managing the relationship without giving up U.S. national interests.




