Last Updated:
व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान ट्रंप पर हमले की कोशिश करने वाले संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया है. Fox News के मुताबिक, आरोपी कोल थॉमस एलेन है. घटना में एक Secret Service एजेंट को गोली लगी, लेकिन उसकी हालत स्थिर है. ट्रंप और अन्य नेता सुरक्षित हैं और जांच जारी है.
वॉशिंगटन DC में व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान हुए फायरिंग अलर्ट मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हमले की कोशिश करने वाले संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया है. अरब न्यूज ने अपने एक एक्स पोस्ट में लिखा कि आरोपी की पहचान 31 साल के कोल थॉमस एलेन के रूप में हुई है, जो कैलिफोर्निया का रहने वाला है. बताया जा रहा है कि घटना के दौरान एक US सीक्रेट सर्विस एजेंट को सीने में गोली लगी, हालांकि उसकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है और वह खतरे से बाहर है.
About the Author

योगेंद्र मिश्र ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रेजुएशन किया है. 2017 से वह मीडिया में जुड़े हुए हैं. न्यूज नेशन, टीवी 9 भारतवर्ष और नवभारत टाइम्स में अपनी सेवाएं देने के बाद अब News18 हिंदी के इंटरने…और पढ़ें





