अमेरिका में कहां गायब हो गए 2 बांग्लादेशी छात्र? रूममेट तौलिए में ही किया गया गिरफ्तार


होमदुनियाअमेरिका

अमेरिका में कहां गायब हो गए 2 बांग्लादेशी छात्र? रूममेट तौलिए में ही गिरफ्तार

Last Updated:

फ्लोरिडा में यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ फ्लोरिडा के पीएचडी छात्र जामिल लिमोन का शव पुल पर मिला है. उसकी साथी नाहिदा ब्रिस्टी अब भी लापता हैं. पुलिस ने रूममेट हिशाम अबूघरबीह को कई गंभीर आरोपों में गिरफ्तार किया है. वह तैलिया में था तभी स्वाट टीम ने उसे पकड़ा. मामले की जांच जारी है और पुलिस ब्रिस्टी की तलाश में जुटी है.

Zoom

जामिल लिमोन और नाहिदा ब्रिस्टी. (सोशल मीडिया)

वॉशिंगटन: अमेरिका के फ्लोरिडा से एक सनसनीखेज और बेहद परेशान करने वाला मामला सामने आया है. यहां यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ फ्लोरिडा के एक पीएचडी छात्र की लाश पुल पर मिली है, जबकि उसकी महिला साथी अब भी लापता है. इस मामले में पुलिस ने छात्र के ही रूममेट को गिरफ्तार किया है, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. इस गिरफ्तारी का वीडिया आया है, जिसमें आरोपी को तौलिए में ही गिरफ्तार कर लिया गया. हिल्सबोरो काउंटी शेरिफ ऑफिस के मुताबिक, बांग्लादेशी मूल के दो पीएचडी छात्र जामिल लिमोन और नाहिदा ब्रिस्टी पिछले हफ्ते से लापता थे.

शुक्रवार को लिमोन का शव टैम्पा बे के हावर्ड फ्रैंकलैंड पुल पर बरामद हुआ, जबकि ब्रिस्टी का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है. शेरिफ चाड क्रोनिस्टर ने बयान में कहा, ‘यह एक बेहद विचलित करने वाला मामला है, जिसने पूरे समुदाय को झकझोर दिया है.’ पुलिस ने लिमोन के रूममेट हिशाम अबूघरबीह को शुक्रवार सुबह गिरफ्तार किया. पुलिस के अनुसार, यह गिरफ्तारी उस वक्त हुई जब उसके घर पर घरेलू हिंसा की शिकायत के बाद पुलिस पहुंची. जांच के दौरान उसे इस केस से जोड़ा गया.





Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img