Last Updated:
इंटरव्यू में एक सवाल पर ट्रम्प के सब्र का बांध टूट गया. उन्होंने जाने से पहले वेल्कर से कहा कि आप एक एकतरफा बेईमान नेटवर्क हैं. माफ करें. चलिए ये इंटरव्यू यहीं खत्म करते हैं. इसके बाद ट्रंप इंटरव्यू बीच में छोड़कर चले गए
डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो)
अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक टीवी इंटरव्यू तीखी बहस में बदल गया. इंटरव्यू के दौरान ट्रंप चिल्ला उठे. इसके बाद ट्रम्प इंटरव्यू बीच में छोड़कर चले गए. इस इंटरव्यू के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई है. ट्रंप के समर्थक और विरोधी खेमें दोनों अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं.
यह घटना अमेरिकी टीवी कार्यक्रम मीट द प्रैस के दौरान हुई. यहां पत्रकार क्रिस्टन वेल्कर ट्रम्प से उनके नए एंटी-वेपनाइजेशन फंड और 6 जनवरी 2021 के कैपिटल हिल दंगे से जुड़े दावों पर सवाल कर रही थीं. तभी ट्रंप ने जवाब दिया कि या तो आप बेईमान हैं या फिर मूर्ख और ‘मीट द प्रेस’ भी बेईमान है. एबीसी, सीबीएस और सीएनएन भी बेईमान हैं.
ये रिएक्शन उसे सवाल के जवाब में दिया जब वेल्कर ने ट्रम्प पर इस बात को लेकर दबाव डाला कि क्या वे बाइपार्टिसन विरोध के बावजूद अपने 1.8 बिलियन डॉलर के एंटी-वेपनाइजेशन फंड को आगे बढ़ाने का प्लान बना रहे हैं. इसका मकसद उन लोगों को बचाना करना है जिन्होंने सरकार द्वारा प्रताड़ित किए जाने का दावा किया था. इनमें 6 जनवरी को कैपिटल हिल पर धावा बोलने वाले लोग भी शामिल हैं.
एफबीआई एजेंट पर लगाए आरोप
बहस तब तेज हो गई जब ट्रम्प ने दावा किया कि 6 जनवरी की घटना में शामिल कुछ लोगों को गलत तरीके से निशाना बनाया गया. उस दिन एफबीआई एजेंट प्रदर्शनकारियों को इमारत के अंदर ले जा रहे थे. वेल्कर ने तुरंत इस दावे पर सवाल उठाते हुए कहा कि इसके समर्थन में कोई ठोस सबूत नहीं है.
इसके बाद ट्रम्प ने कहा कि उनके पास सबूत हैं. फिर उन्होंने 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में धांधली के अपने पुराने आरोपों को भी दोहराया. वेल्कर लगातार उनसे सबूत मांगती रहीं, जबकि ट्रम्प अपनी बात पर अड़े रहे.
कुछ ही देर में माहौल और गर्म हो गया. ट्रम्प ने मीडिया पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रेस बेईमान हैं. जवाब में वेल्कर ने कहा कि वह ईमानदारी से अपना काम कर रही हैं.
एंकर को बोला बेईमान
बहस इतनी बढ़ गई कि ट्रम्प ने वेल्कर से कहा कि या तो आप या तो बेईमान हैं या फिर आपको सही जानकारी नहीं है. इसके बाद उन्होंने इंटरव्यू प्रोग्राम और नेटवर्क की कड़ी आलोचना की और इंटरव्यू खत्म करके चले गए.
इंटरव्यू छोड़ने से पहले ट्रम्प ने कहा, “अब बहुत हो चुका. यहीं खत्म करते हैं.” इतना कहकर वे बातचीत बीच में ही खत्म करके चले गए.
शुक्रवार को विस्कॉन्सिन में रिकॉर्ड किया गया यह इंटरव्यू रविवार को चलाया गया. उसके बाद सोशल मीडिया पर इसकी काफी चर्चा होने लगी. समर्थकों ने ट्रम्प का बचाव किया, जबकि विरोधियों ने इसे मुश्किल सवालों से बचने की कोशिश बताया.
About the Author

मैं इस समय News18 App टीम का हिस्सा हूं. News18 App पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 4 साल से अधिक का अनुभव है और फिलहाल अभी सीनियर सब एडिटर के पद पर हूं. इससे पहले इनशॉर्ट्स औ…और पढ़ें




