Last Updated:
मार्को रुबियो कोलकाता का भी दौरा करेंगे. ऐसे में करीब 14 साल बाद कोई बड़ा अमेरिकी नेता कोलकाता पहुंचेगा. इससे पहले नवंबर 2012 में तत्कालीन अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन कोलकाता आई थीं.
मार्को रुबियो (फाइल फोटो)
अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो 23 मई से भारत की चार दिन की यात्रा पर आएंगे. इसमें व्यापार, रक्षा और ऊर्जा के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर बात होगी. विदेश मंत्रालय ने बताया कि रुबियो कोलकाता, आगरा, जयपुर और नई दिल्ली जाएंगे.
स्टेट डिपार्टमेंट के प्रवक्ता टॉमी पिगॉट ने कहा कि विदेश मंत्री रुबियो 23 से 26 मई तक भारत यात्रा करेंगे. इसमें वे कोलकाता, आगरा, जयपुर और नई दिल्ली जाएंगे. पिगॉट ने बताया कि रुबियो वरिष्ठ भारतीय अधिकारियों के साथ ऊर्जा, सुरक्षा, व्यापार और रक्षा सहयोग पर चर्चा करेंगे.
टॉमी पिगॉट ने आगे बताया कि रुबियो स्वीडन से भारत आएंगे. स्वीडन में वे 22 मई को नाटो विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेंगे. भारत अगले हफ्ते क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक की मेजबानी करेगा, जिसमें पश्चिम एशिया संकट सहित कई वैश्विक मुद्दों पर चर्चा होगी. नई दिल्ली में यह बैठक 26 मई को होगी. इसमें रुबियो, ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग और जापान के विदेश मंत्री मोतेगी तोशिमित्सु शामिल होंगे. भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर इसकी अध्यक्षता करेंगे.
वैसे रूबियो के भारत आने की जानकारी भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने दे दी थी. इसे लेकर तारीख तय नहीं थी.भारत में अमेरिकी राजदूत ने ऑफिशियल अकाउंट से ट्वीट किया था. इसमें उन्होंने लिखा था कि भारत के अमेरिकी दूतावास में हर कोई ठीक एक हफ़्ते बाद अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो का भारत में स्वागत करने के लिए बेहद उत्साहित है.
इस महीने, 14 और 15 मई को भारत में ब्रिक्स देशों के विदेश मंत्री पहुंचे थे. उसके बाद मार्को रूबियो का दौरा दिखा रहा है. इससे ये साफ होता है कि अमेरिका ब्रिक्स की इस मीटिंग पर नजर बनाए हुए था. इस मीटिंग में ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची पहुंचे थे.
जैसे की जानकारी मिल रही है कि मार्को रुबियो कोलकाता का भी दौरा करेंगे. ऐसे में करीब 14 साल बाद कोई बड़ा अमेरिकी नेता कोलकाता पहुंचेगा. इससे पहले नवंबर 2012 में तत्कालीन अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन कोलकाता आई थीं.
About the Author

मैं इस समय News18 App टीम का हिस्सा हूं. News18 App पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 4 साल से अधिक का अनुभव है और फिलहाल अभी सीनियर सब एडिटर के पद पर हूं. इससे पहले इनशॉर्ट्स औ…और पढ़ें
खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव
QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें





