Last Updated:
CIA की ओर से तुलसी गबार्ड के दफ्तर पर छापे का दावा सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें JFK और MKUltra फाइल्स जब्त करने की बात कही गई. हालांकि DNI ने इसे पूरी तरह झूठ बताया. इस विवाद ने अमेरिका में खुफिया एजेंसियों को लेकर नई बहस छेड़ दी है.
अमेरिका में एक सनसनीखेज दावा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ. इसमें कहा गया कि CIA ने खुद डायरेक्टर ऑफ नेशनल इंटेलिजेंस (DNI) तुलसी गबार्ड के दफ्तर पर छापा मारा और JFK हत्या व MKUltra जैसे सीक्रेट प्रोग्राम से जुड़े दस्तावेज जब्त कर लिए. लेकिन कुछ ही घंटों में इस दावे ने नया मोड़ ले लिया. यह पूरा विवाद उस वक्त शुरू हुआ जब फॉक्स न्यूज पर एक चर्चा के दौरान दावा किया गया कि ‘एजेंट्स दर्जनों बॉक्स उठाकर ले गए’, जिनमें पूर्व राष्ट्रपति जॉन एफ केनेडी की हत्या और MKUltra प्रोग्राम से जुड़े दस्तावेज शामिल थे. यह भी कहा गया कि तुलसी गैबार्ड इन फाइलों को डिक्लासिफाई करने की प्रक्रिया में थीं.
About the Author

योगेंद्र मिश्र ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रेजुएशन किया है. 2017 से वह मीडिया में जुड़े हुए हैं. न्यूज नेशन, टीवी 9 भारतवर्ष और नवभारत टाइम्स में अपनी सेवाएं देने के बाद अब News18 हिंदी के इंटरने…और पढ़ें





