Last Updated:
US Medicine Price India: अमेरिका की एक महिला ने अपने देश की हेल्थकेयर व्यवस्था को ‘स्कैम’ करार दिया है. विक्टोरिया नाम की महिला ने दावा किया कि जिस दवा के लिए अमेरिका में उसे 1000 डॉलर चुकाने पड़ते, वही दवा भारत से सिर्फ 25 डॉलर में मिल गई. उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जहां लोग अमेरिकी दवा कंपनियों और स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं.
अमेरिका की हेल्थकेयर व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं. एक अमेरिकी महिला ने खुद सोशल मीडिया पर सामने आकर दावा किया कि जिस दवा के लिए उसे अमेरिका में 1000 डॉलर (₹95000) अपनी जेब से देने पड़ते, वही दवा भारत से सीधे मंगवाने पर सिर्फ 25 डॉलर (₹2377) में मिल गई. इसके बाद उसने अमेरिकी स्वास्थ्य व्यवस्था को ‘स्कैम’ तक बता दिया. विक्टोरिया नाम की महिला का इंस्टाग्राम वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में वह कहती है, ‘अमेरिका में इस दवा के छह छोटे टैबलेट्स के लिए मुझे 1000 डॉलर अपनी जेब से देने पड़ते क्योंकि मेरी इंश्योरेंस कंपनी इसका खर्च नहीं उठा रही थी.’
भारत से दवा मंगाई
महिला के मुताबिक वह इतनी बड़ी रकम खर्च नहीं करना चाहती थी. इसी दौरान उसके डॉक्टर ने सलाह दी कि वह अपना प्रिस्क्रिप्शन एक कनाडाई फार्मेसी को भेजे, जो दवा सीधे भारत के मैन्युफैक्चरर से मंगवा सकती है. विक्टोरिया ने बताया, ‘मेरे डॉक्टर ने कहा कि प्रिस्क्रिप्शन कनाडाई फार्मेसी को भेजो. मैंने भेज दिया. मुझे लगा कि शायद 100 या 200 डॉलर लगेंगे और मैं उसके लिए तैयार थी.’ लेकिन जब कीमत बताई गई तो वह खुद हैरान रह गई.
View this post on Instagram




