शिकारी खुद बना शिकार, गैबॉन के जंगलों में हाथियों ने लिया ऐसा बदला, अमेरिकी करोड़पति की 7 पुश्‍तें रखेंगी याद


Last Updated:

गैबॉन के घने जंगलों में एक चौंकाने वाली घटना में अमेरिकी करोड़पति और मशहूर बिग-गेम शिकारी अर्नी डोसियो की हाथियों के झुंड ने कुचलकर हत्या कर दी. शिकार के दौरान अचानक मादा हाथियों और उनके बच्चे ने अर्नी पर हमला कर दिया था.

Zoom

गैबॉन के घने जंगलों में अमेरिकी करोड़पति अर्नी डोसियो की हाथियों के झुंड ने कुचलकर हत्या कर दी.

कैलिफोर्निया: अफ्रीकी देश गैबॉन के घने जंगलों से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस खौफनाक मामले में शिकारी को खुद शिकार होना पड़ गया. इस शिकारी से हाथियों ने ऐसा बदला लिया है कि उसकी आने वाली 7 पुश्‍तें भी याद रखेंगी. यह शिकारी अमेरिका का न केवल एक मशहूर करोड़पति है, बल्कि बिग-गेम हंटर भी है.

गैवॉन के घने जंगल में शिकार के निकले इस बिग-गेम हंटर पर अर्नी डोसियो के हाथियों के हमले कर दिया और कुचल कर उसकी हत्‍या कर दी. में दर्दनाक मौत हो गई है. आपको बता दें कि 75 वर्षीय डोसियो नामक इस शिकारी के पास कैलिफोर्निया में हजारों एकड़ के अंगूर के बाग है और दशकों से दुनिया भर में बड़े जानवरों का शिकार करने के लिए जाने जाते थे.

कैसे हुआ हादसा?
रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना पिछले शुक्रवार की है. डोसियो अपने गाइड के साथ येलो-बैकड डुइकर (हिरण) का शिकार करने निकले थे. घने जंगलों के बीच उनका सामना अचानक पांच मादा हाथियों और उनके एक बच्चे से हो गया. कहा जा रहा है कि हाथियों का झुंड डोसियो और उनके गाइड की मौजूदगी से चौंक गया और अपनी सुरक्षा के लिए उन पर हमला कर दिया.

हाथियों ने अर्नी डोसियो को बुरी तरह कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. इस हमले में उनके साथ मौजूद पेशेवर गाइड भी गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसका इलाज चल रहा है.

कौन थे अर्नी डोसियो?
अर्नी डोसियो कैलिफोर्निया के लोदी शहर के रहने वाले थे और पैसिफिक एग्रीलैंड्स इंक के मालिक थे. उनकी कंपनी मोडेस्टो में लगभग 12,000 एकड़ वाइनयार्ड का मैनेजमेंट करती थी. डोसियो का शिकार से पुराना नाता था और वे सैक्रामेंटो सफारी क्लब के एक सक्रिय सदस्य थे. उनके पास शेर, हाथी और अन्य दुर्लभ जानवरों के शिकार की ट्रॉफियों का एक बड़ा संग्रह था. उनके एक करीबी दोस्‍त के अनुसार, अर्नी तब से शिकार कर रहे थे जब से वे राइफल पकड़ना सीखे थे. उनके सभी शिकार कानूनी थे और वे इसे कंसर्वेशन का हिस्सा मानते थे.”

ट्रॉफी हंटिंग के विवाद की हकीकत
यह घटना एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ‘ट्रॉफी हंटिंग’ के विवाद को एक बार फिर छेड़ दिया है. हर साल प्रभावशाली अमेरिकी शिकारी अफ्रीका के जंगलों में दुर्लभ जानवरों को मारने के लिए लाखों रुपये खर्च करते हैं. बताया जाता है कि गैबॉन में लगभग 95,000 जंगली हाथी पाए जाते हैं, जो इस प्रजाति की वैश्विक आबादी का एक बड़ा हिस्सा हैं. ये हाथी अब लुप्तप्राय श्रेणी में आते हैं.

About the Author

authorimg

Anoop Kumar MishraAssistant Editor

Anoop Kumar Mishra is currently serving as Assistant Editor at News18 Hindi Digital, where he leads coverage of strategic domains including aviation, defence, paramilitary forces, international security affairs…और पढ़ें



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img