Last Updated:
डेमोक्रेट्स ने अमेरिका के रक्षा सचिव पीट हेगसेथ के खिलाफ महाभियोग (Impeachment) प्रस्ताव पेश कर दिया है. उन पर ईरान के खिलाफ ‘अवैध युद्ध’ छेड़ने और ‘सिग्नलगेट’ स्कैंडल में गोपनीय जानकारी लीक करने जैसे 5 गंभीर आरोप लगे हैं. एरिजोना की सांसद यासमीन अंसारी इस मुहिम का नेतृत्व कर रही हैं. रिपब्लिकन बहुमत के कारण इसके पास होने की संभावना कम है.
अमेरिका के डिफेंस सेक्रेटरी पीट हेगसेथ (File Photo : Reuters)
वाशिंगटन: ईरान से जंग के बीच अमेरिकी रक्षा सचिव (Secretary of War) पीट हेगसेथ की मुश्किलें अचानक बढ़ गई हैं. हाउस डेमोक्रेट्स ने उनके खिलाफ महाभियोग (Impeachment) चलाने के लिए 7 पन्नों का एक प्रस्ताव तैयार किया है. इस प्रस्ताव में हेगसेथ पर ईरान के साथ सैन्य संघर्ष और ‘सिग्नलगेट’ (Signalgate) डेटा लीक मामले में गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए गए हैं. एरिजोना की प्रतिनिधि यासमीन अंसारी इस पूरे अभियान का नेतृत्व कर रही हैं. उन्हें सदन के 8 अन्य डेमोक्रेटिक सांसदों का भी साथ मिला है. हालांकि रिपब्लिकन कंट्रोल वाले हाउस में इसे पास कराना मुश्किल होगा.
महाभियोग प्रस्ताव में क्या हैं 5 बड़े आरोप?
डेमोक्रेटिक सांसदों द्वारा पेश किए गए महाभियोग प्रस्ताव में हेगसेथ की कार्यप्रणाली पर कई सवाल उठाए गए हैं. मुख्य आरोपों में शामिल हैं:
- बिना मंजूरी के युद्ध: कांग्रेस की अनुमति के बिना ईरान के खिलाफ ‘अवैध युद्ध’ का संचालन करना.
- युद्ध अपराध के आरोप: सैन्य संघर्ष के दौरान नागरिक ठिकानों को निशाना बनाना और कानून का उल्लंघन करना.
- गोपनीय जानकारी का खुलासा: संवेदनशील सैन्य सूचनाओं के रखरखाव में भारी लापरवाही बरतना.
- जांच में बाधा: कांग्रेस की निगरानी प्रक्रिया और जांच में सहयोग न करना.
- सेना की छवि को नुकसान: ऐसे कदम उठाना जिससे अमेरिकी सशस्त्र बलों की प्रतिष्ठा धूमिल हुई हो.
क्या है ये सिग्नलगेट और डेटा लीक का पूरा मामला?
ईरान में स्कूल पर हुए हमले का क्या है सच?
अमेरिका की राजनीति पर अब क्या असर होगा?
भले ही रिपब्लिकन बहुमत के कारण महाभियोग सफल न हो, लेकिन यह डेमोक्रेट्स की सोची-समझी रणनीति है. वे हेगसेथ को नेशनल सिक्योरिटी के मोर्चे पर घेरना चाहते हैं. MoveOn और सेंटर फॉर इंटरनेशनल पॉलिसी जैसे संगठनों ने भी इस कदम का समर्थन किया है. यह विवाद ऐसे समय में आया है जब मिडिल ईस्ट में अमेरिकी हस्तक्षेप को लेकर देश के अंदर ही दो फाड़ देखने को मिल रहे हैं.
About the Author

दीपक वर्मा एक दशक से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह News18 हिंदी के डिजिटल न्यूजरूम में डिप्टी न्यूज़ एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. दीपक मुख्य रूप से विज्ञान, राजनीति, भारत के आंतरिक घटनाक्रमों औ…और पढ़ें





