Ted Turner Death: CNN Founder Died| तलाक के बाद भी पूर्व पत्नी के दिल में रहे टेड टर्नर, 86 साल की उम्र में कहा अलविदा


होमदुनियाअमेरिका

‘मेरे पसंदीदा एक्स-हस्बैंड’, तलाक के बाद भी पूर्व पत्नी के दिल में रहे टर्नर

Last Updated:

Ted Turner Death: दुनियाभर में मशहूर न्यूज आउटलेट सीएनएन के फाउंडर टेड टर्न की मौत 86 साल की उम्र में हो गई. वे अपनी प्रोफेशनल लाइफ के लिए जितने मशहूर रहे, उतनी ही चर्चा में रही उनकी निजी जिंदगी भी. उनकी तीसरी पत्नी जेड फोंडा का जिक्र उनके नाम के साथ जरूर होता है, जो तलाक के बाद भी अपने पति की तारीफों के पुल हमेशा बांधती रहीं.

ख़बरें फटाफट

Zoom

टेड टर्नर-जेन फोंडा. (फाइल फोटो)

मीडिया जगत के दिग्गज टेड टर्नर का 6 मई 2026 को 86 वर्ष की आयु में निधन हो गया. ल्यूवी बॉडी डिमेंशिया से आठ साल तक संघर्ष करने के बाद वे परिवार के बीच शांतिपूर्वक चले गए. टर्नर केवल एक सफल व्यवसायी नहीं थे बल्कि एक साहसी, दूरदर्शी और भावुक इंसान थे, जिन्होंने दुनिया को 24 घंटे की न्यूज क्रांति दी. टर्नर का पूरा नाम रॉबर्ट एडवर्ड टर्नर था. उन्होंने 1980 में सीएनएन की स्थापना की, जो दुनिया का पहला 24 घंटे का न्यूज चैनल था. इससे पहले टीवी न्यूज सिर्फ तय समय पर आती थी.

सीएनएन ने खाड़ी युद्ध के दौरान लाइव कवरेज से इतिहास रचा. टर्नर ने टीबीएस, टीएनटी, कार्टून नेट और टर्नर क्लासिक मूवीज जैसे चैनलों का भी साम्राज्य खड़ा किया. वे अटलांटा ब्रेव्स बेसबॉल टीम के मालिक भी रहे और गुडविल गेम्स की शुरुआत की. व्यवसाय के अलावा टर्नर बड़े पर्यावरणविद् और परोपकारी थे. उन्होंने संयुक्त राष्ट्र फाउंडेशन को 1 अरब डॉलर दिए, जो उस समय एक रिकॉर्ड दान था. वे अमेरिका के सबसे बड़े निजी भूमि मालिकों में शामिल थे और पर्यावरण संरक्षण के लिए लाखों एकड़ जमीन समर्पित की. न्यूक्लियर थ्रेट इनिशिएटिव जैसे संगठनों के जरिए उन्होंने शांति और निरस्त्रीकरण को बढ़ावा दिया.

शादी टूटकर भी बने रहे पत्नी के फेवरेट

टर्नर की जिंदगी में सबसे चर्चित रिश्ता उनकी तीसरी पत्नी, प्रसिद्ध अभिनेत्री जेन फोंडा से था. दोनों की शादी 1991 में हुई और 2001 में तलाक हो गया. हालांकि रिश्ते में कोई कड़वाहट नहीं रही. जेन फोंडा ने टर्नर को बार-बार अपना पसंदीदा पूर्व पति कहा. तलाक के एक साल बाद एक चैरिटी इवेंट में फोंडा ने उन्हें देखकर जोर से पुकारा – मेरे पसंदीदा पूर्व पति. फोंडा ने टर्नर की मौत पर भावुक पोस्ट लिखा और कहा कि वे हमेशा उनके दिल में रहेंगे. उन्होंने बताया कि टर्नर ने उन्हें प्यार और समर्थन दिया, जिसकी वजह से जॉर्जिया में उनका संयुक्त चैरिटी संगठन जॉर्जिया कैंपेन फॉर अडोलसेंट पावर एंड पोटेंशियल सफल हुआ. फोंडा उनके अलग भी हो गईं तो उन्होंने कहा कि टेड टर्नर ने उनका साथ दिया और उनके बिना ये नहीं हो पाता.

सिर्फ व्यक्ति नहीं, पीढ़ियों की प्रेरणा

टर्नर साहसी लेकिन कई बार विवादास्पद व्यक्तित्व के मालिक थे. वे खुलकर बोलते थे और बड़े सपने देखते थे. उनकी जिंदगी ने दिखाया कि व्यावसायिक सफलता, सामाजिक योगदान और व्यक्तिगत रिश्तों को कैसे संतुलित किया जा सकता है. टर्नर की विरासत आज भी जीवित है और सीएनएन अमेरिका ही नहीं दुनिया भर में खबरों का सबसे बड़ा स्रोत है. वे सिर्फ मीडिया मुगल नहीं थे, उनका पर्यावरण प्रेम आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा. वे एक ऐसे इंसान के रूप में याद किए जाएंगे, जो न सिर्फ मीडिया का चेहरा बदला, बल्कि दिल भी जीत लिया.

About the Author

authorimg

Prateeti Pandey

News18 में इंटरनेशनल डेस्क पर कार्यरत हैं. टीवी पत्रकारिता का भी अनुभव है और इससे पहले Zee Media Ltd. में कार्य किया. डिजिटल वीडियो प्रोडक्शन की जानकारी है. टीवी पत्रकारिता के दौरान कला-साहित्य के साथ-साथ अंतरर…और पढ़ें



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img