Pete Hegseth 2 options to Iran – पीट हेगसेथ ने ईरान को दिए 2 ऑप्शन, एक साथ तान दिए हथियार-होर्मुज


वॉशिंगटन: अमेरिकी वॉर सेक्रेटरी पीट हेगसेथ ने प्रेस ब्रीफिंग में ईरान को आखिरी वॉर्निंग थमा दी. अकेले पीट ही नहीं, बल्कि अमेरिका के कई दिग्गज नेताओं ने एक साथ मोर्चा संभाला और कभी हथियारों की नुमाइश की तो कभी होर्मुज की नाकेबंदी दिखाकर ईरान को डराने की कोशिश की. हेगसेथ ने सीधे शब्दों में कहा कि ईरान के पास अभी भी ‘सुनहरा भविष्य’ चुनने का मौका है, लेकिन अगर उसने कोई भी गलत कदम उठाया, तो अंजाम बहुत बुरा होगा. वहीं, जॉइंट चीफ ऑफ स्टाफ के चेयरमैन जनरल डैन केन ने भी तेवर कड़े करते हुए साफ कर दिया कि अमेरिकी सेना किसी ‘ब्रेक’ या सुस्ती के मूड में नहीं है.

‘ईरान ने नादानी की तो सब खत्म हो जाएगा’: पीट हेगसेथ

पीट हेगसेथ ने कड़े शब्दों में कहा कि अमेरिका, ईरान की जनता के लिए एक समृद्ध भविष्य चाहता है, लेकिन वहां का नेतृत्व गलत फैसले ले रहा है. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर ईरान ने बातचीत का रास्ता नहीं चुना, तो नाकेबंदी के साथ-साथ उसके बुनियादी ढांचे, ऊर्जा संयंत्रों और बिजली घरों पर भारी बमबारी की जाएगी.

‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’: एक पल के नोटिस पर युद्ध!

जॉइंट चीफ ऑफ स्टाफ के चेयरमैन जनरल डैन केन ने साफ कर दिया कि अमेरिकी सेना किसी ‘ब्रेक’ के मूड में नहीं है. जनरल केन ने कहा, ‘हमारी संयुक्त सेना पूरी तरह तैयार है और सचमुच एक पल के नोटिस पर बड़े युद्धक अभियान फिर से शुरू कर सकती है’.

उन्होंने स्पष्ट किया कि ये नाकेबंदी केवल ईरान के बंदरगाहों की है, न कि होर्मुज की. चाहे किसी भी देश का जहाज हो, अगर वह ईरानी तट की ओर जाएगा या वहां से आएगा, तो उसे दबोच लिया जाएगा.

ईरान की जिद: न्यूक्लियर अधिकारों पर नो समझौता

इधर तेहरान में ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने अमेरिका को ठेंगा दिखा दिया है. बाघेई ने कहा कि शांतिपूर्ण परमाणु संवर्धन ईरान का कानूनी अधिकार है और यह किसी बाहरी शक्ति की ‘खैरात’ नहीं है. उन्होंने साफ किया कि जब तक एक व्यापक ‘फ्रेमवर्क’ तय नहीं होता, तब तक शांति वार्ता पर विस्तृत चर्चा जल्दबाजी होगी.

टस्पोर्ट्स कार और सुपरमार्केट: नाकेबंदी की चुनौती

जनरल डैन केन ने होर्मुज जैसे भीड़भाड़ वाले समुद्री रास्ते में अपनी नौसेना की काबिलियत की तुलना एक ‘स्पोर्ट्स कार’ से की. उन्होंने कहा कि हमारे नाविक इतनी सावधानी से जहाज चलाते हैं जैसे किसी व्यस्त दिन सुपरमार्केट की पार्किंग में स्पोर्ट्स कार चलाना, जहाँ बच्चों और भीड़ का ख्याल रखना पड़ता है.

‘हजारों अमेरिकी बनेंगे बंधक’: ईरान की खौफनाक धमकी

ईरान के सर्वोच्च नेता के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिका की धमकियों का मजाक उड़ाते हुए कहा कि अगर अमेरिका ने जमीनी हमला किया, तो ईरान उनके हजारों सैनिकों को बंदी बना लेगा. रेजाई ने दावा किया कि वे एक-एक अमेरिकी बंधक के बदले 1 अरब डॉलर वसूलेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिकी जहाज ईरानी मिसाइलों की सीधी जद में हैं और पहली ही चोट में समंदर में डूब जाएंगे.



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img