कतर और पाकिस्तान ने बातचीत जारी रखने की कोशिश की, लेकिन ईरान ने कहा कि वह मीटिंग में हिस्सा नहीं लेगा। ईरानी प्रतिनिधिमंडल ने इस बात पर जोर दिया कि दूसरे पक्ष को अपने कमिटमेंट पूरे करने के लिए जिम्मेदार ठहराया जाए। तस्नीम न्यूज एजेंसी के अनुसार, दूसरे पक्ष के भरोसे को तोड़ने, खासकर इजरायल के सीजफायर के लगातार उल्लंघन को लेकर चिंता जताई गई।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को तेहरान को चेतावनी दी कि “लेबनान में अपने ज्यादा पैसे वाले प्रॉक्सी को तुरंत रोके, नहीं तो अमेरिका ईरान पर बहुत जोरदार हमला करेगा।” हालांकि, ट्रंप ने जिस वक्त ये बयान दिया, उस समय स्विट्जरलैंड में दोनों देशों के बीच बातचीत जारी थी।




