अमेरिका-ईरान के बीच युद्ध शुरू होने के बाद से हॉर्मुज स्ट्रेट से जहाजों की आवाजाही करीब बंद है। फारस की खाड़ी में मौजूद इस संकरे रास्ते से करीब दुनिया का करीब 20 प्रतिशत कच्चे तेल और गैस का निर्यात होता है।
तनाव के कारण ईरान ने हॉर्मुज स्ट्रेट को पूरी तरह ब्लॉक कर दिया है। वहीं, अमेरिका ने भी हॉर्मुज स्ट्रेट से आने-जाने वाले ईरानी जहाजों को पूरी तरह से ब्लॉक किया हुआ है।
शिप ट्र्रैकिंग डेटा में बताया गया कि एलएनजी टैंकर मुबाराज का गतंव्य स्थान चीन है और इसके 15 मई तक पहुंचने का अनुमान है।
हाल के हफ्तों में कतर से एलएनजी ले जाने वाले कई जहाज हॉर्मुज स्ट्रेट के पास पहुंचे थे, लेकिन लगातार भू-राजनीतिक तनाव के कारण उन्हें वापस लौटना पड़ा।
ईरान-अमेरिका में तनाव कम करने को लेकर बातचीत चल रही है। ईरान ने अमेरिका को एक नया शांति प्रस्ताव दिया है, जिसमें हॉर्मुज स्ट्रेट खोलने का वादा किया गया है, लेकिन परमाणु के मुद्दे पर बातचीत को लेकर सहमति न बनने के कारण, अमेरिका ने फिलहाल के लिए इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया है।





