Last Updated:
Karoline Leavitt retirement: डोनाल्ड ट्रंप की टीम की सबसे तेज-तर्रार सदस्य कैरोलिन लेविट ने व्हाइट हाउस को विदा कहने का मन बना लिया है. वे इसी महीने के अंत में अपने पद को छोड़ रही हैं, उनके इस फैसले को ट्रंप प्रशासन के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है क्योंकि लेविट ने प्रेस सेक्रेटरी के तौर पर जो खालीपन छोड़ रही हैं, उसे भरना आसान नहीं होगा.
Karoline Leavitt Retire at 28: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टीम से जो चेहरा इस बार आउट हुआ है, उसकी पूर्ति कर पाना आसान नहीं होगा. हम बात कर रहे हैं व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट की, जिन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. 28 साल की लेविट इसी महीने के अंत में अपना पद छोड़ देंगी. ट्रंप ने खुद इसकी घोषणा करते हुए कहा कि वे परिवार और बच्चों के साथ ज्यादा समय बिताना चाहती हैं. कैरोलिन लेविट अब ट्रंप की बाहरी सलाहकार के रूप में काम करेंगी और रिपब्लिकन पार्टी में सक्रिय रहेंगी लेकिन व्हाइट हाउस में सेवाएं नहीं देंगी.
कैरोलिन लेविट ने मई में अपनी दूसरी संतान के तौर पर बेटी विवियाना को जन्म दिया था. इससे पहले जुलाई, 2024 में उनका बेटा निको पैदा हुआ था. कैरोलिन लेविट बेटी के जन्म के बाद मैटर्निटी लीव पर थीं, लेकिन ट्रंप पर हुए हमले की कोशिश के बाद उन्होंने छुट्टियां टाल दिया था. जून में काम पर लौटने के बाद लेविट ने महसूस किया कि प्रेस सचिव की व्यस्त जिम्मेदारियों के साथ बच्चों को पूरा समय देना मुश्किल है. आखिरकार उन्होंने ये फैसला लिया और इसे बिटर-स्वीट यानि मीठा और कड़वा फैसला बताया.
कैरोलिन लेविट ट्रंप प्रशासन की सबसे युवा प्रेस सचिव रहीं हैं, उनका नाम इसके लिए इतिहास में लिखा जा चुका है. लेविट को पत्रकारों से तीखे जवाब देने और ट्रंप का मजबूती से बचाव करने के लिए जानी जाती हैं. उनकी निजी जिंदगी भी काफी चर्चा में रही है क्योंकि न तो उनकी प्रेम कहानी सामान्य रही और न ही उनकी जोड़ी.
Add News18 as
Preferred Source on Google
कैरोलिन लेविट के पति निकोलस रिसियो 60 साल के हैं और वे खुद 28 की. दोनों की उम्र में 32 साल का अंतर है. रिसियो न्यू हैम्पशायर में रियल एस्टेट का व्यवसाय चलाते हैं. उन्होंने कॉलेज के बाद प्रॉपर्टी का कोर्स किया और रिसियो एंटरप्राइजेज शुरू की. लेविट के पति की हैम्पटन बीच में 15 से ज्यादा किराये की इमारतें हैं और वे अरबपति हैं.
दोनों की मुलाकात 2022 में हुई थी, जब लेविट कांग्रेस चुनाव लड़ रही थीं. एक म्यूचुअल फ्रेंड के कार्यक्रम में परिचय हुआ. हालांकि तब लेविट ने चुनाव का नामांकन तो जीत लिया, लेकिन अंतिम चुनाव हार गईं. उन्होंने अपनी शादी की तारीख नहीं बताई थी और जब बेटे का जन्म हुआ तो सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कीं.
कैरोलिन लेविट ने अपनी शादी को लेकर कहा था कि यह असामान्य लव स्टोरी है, लेकिन रिसियो बहुत सपोर्टिव हैं. वे खुद सफल व्यवसायी हैं, इसलिए लेविट के करियर को पूरा समर्थन देते हैं. शुरू में उनके माता-पिता को उम्र का फर्क स्वीकार करने में समय लगा, लेकिन बाद में सब सामान्य हो गया. दिसंबर, 2023 में सगाई हुई ट्रंप के दूसरे शपथ ग्रहण से ठीक पहले शादी. लेविट और रिसियो के दो बच्चे है – एक बेटा और एक बेटी.
उनकी बेटी का जन्म भी सुर्खियों में रहा था क्योंकि उस वक्त ईरान की ओर से एक बेहद अजीबोगरीब बधाई आई थी, जिसमें कहा गया था कि आपको बधाई, आपके बॉस ने 168 बच्चियों की हत्या की है. लेविट को हमेशा ही ट्रंप का बचाव करने और तेज-तर्रार तर्कों के चलते पहचान मिली है. अब इस्तीफे के बाद वे बच्चों पर पूरा ध्यान दे सकेंगी. उनकी कहानी परिवार और राजनीति के बीच संतुलन की मिसाल है. वे व्हाइट हाउस की ऊंची कुर्सी छोड़कर वे मातृत्व को प्राथमिकता दे रही हैं.




