‘होर्मुज से गुजरने पर टोल दिया तो…’, ईरान संग तनाव के बीच अमेरिका की शिपिंग कंपनियों को चेतावनी


टोल वसूली और बढ़ती चिंता

पिछले महीने ईरानी संसद के उपाध्यक्ष हामिद-रेजा हाजी बाबाएई ने बताया था कि देश ने होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों से टोल वसूलना शुरू कर दिया है और इससे मिली पहली आय केंद्रीय बैंक में जमा की गई है। ओएफएसी के अनुसार, यह भुगतान नकद के अलावा डिजिटल माध्यमों, समायोजन, अनौपचारिक सौदों या अन्य तरीकों से भी हो सकते हैं, जिनमें चैरिटी दान या दूतावासों के जरिए भुगतान भी शामिल है।

सीजफायर से पहले ईरान ने संकेत दिया था कि इस अहम समुद्री मार्ग से गुजरने की अनुमति सिर्फ मित्र देशों को दी जाएगी और इस पर टोल भी लगाया जा सकता है। यह मार्ग तेल, खाद्य सामग्री, दवाइयों और तकनीकी सामान की आपूर्ति के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है।



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img