‘मैं ही निशाने पर था…’: व्हाइट हाउस डिनर में गोलीबारी के बाद डोनाल्ड ट्रंप का दावा, बाल-बाल बची जान!


होमदुनियाअमेरिका

‘मैं ही निशाने पर था…’: व्हाइट हाउस डिनर में गोलीबारी के बाद डोनाल्ड ट्रंप का दावा, बाल-बाल बची जान!

Last Updated:

Zoom

व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान हुई गोलीबारी के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि “इस वारदात के दौरान मैं ही हमलावर के निशाने पर हो सकता हूं.” ट्रंप ने बताया कि जब कई हथियारों से लैस हमलावर सुरक्षा चौकी की ओर बढ़ा तो सीक्रेट सर्विस ने मुस्तैदी दिखाते हुए उन्हें और मेलानिया ट्रंप को सुरक्षित बाहर निकाला. ट्रंप ने इस घटना को अपनी जान पर खतरा बताते हुए कहा कि हमलावर का मुख्य लक्ष्य वही थे. हमले में एक अधिकारी घायल हुआ जिसे बुलेटप्रूफ जैकेट ने बचा लिया. ट्रंप ने इस मौके पर अमेरिकियों से शांति की अपील की लेकिन साथ ही व्हाइट हाउस परिसर के भीतर अत्यधिक सुरक्षित ‘बॉलरूम’ की जरूरत पर फिर जोर दिया.



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img