Donald Trump party lawmaker controversy| US politician harassment allegations| Republican lawmaker scan|


होमदुनियाअमेरिका

युद्ध में फंसे ट्रंप के लिए नया सिरदर्द, एक और सांसद हरासमेंट मामले में फंसा

Last Updated:

रिपब्लिकन सांसद चक एडवर्ड्स के खिलाफ हाउस एथिक्स कमेटी जांच कर रही है. उन पर कर्मचारी के साथ अनुचित यौन संबंध रखने और अन्य कर्मचारियों के यौन उत्पीड़न करने के आरोप हैं. रिपब्लिकन सांसद नैन्सी मेस और अन्ना पॉलिना लूना ने एडवर्ड्स के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है.

Zoom

डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो)

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक और सांसद अब यौन उत्पीड़न के मामले में घिरते नजर आ रहे हैं. उत्तरी कैरोलिना के दो बार के रिपब्लिकन सांसद चक एडवर्ड्स पर कर्मचारी के साथ यौन उत्पीड़न के आरोप लगे हैं. उन्होंने अपने स्टाफ को ऐसे मैसेज किये हैं जिन्हें सत्ता के दुरुपयोग के तौर पर देखा जा रहा है.

रिपब्लिकन पार्टी के भीतर से ही चक एडवर्ड्स खिलाफ विद्रोह की आवाजें तेज हो गए हैं. पार्टी की दो प्रभावशाली महिलाएं नैन्सी मेस और अन्ना पॉलिना लूना ने उनके खिलाफ मोर्चा खोला है. वे पहले भी अपनी ही पार्टी के सांसदों को ऐसे आरोपों के कारण बाहर का रास्ता दिखा चुकी हैं.

अपनी पार्टी के निशाने पर हैं सांसद

जब एडवर्ड्स के खिलाफ लगाए गए आरोपों के बारे में पूछा गया तो अन्ना पॉलिना लूना ने कहा, “कर्मचारियों के साथ अनुचित संबंधों में शामिल कांग्रेस के किसी भी सदस्य को बाहर जाना चाहिए.”

मेस ने आगे कहा, “हमने शुरू से ही कहा है कि अगर आप कांग्रेस में अपनी शक्ति का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं, तो इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपके नाम के आगे आर (R) लिखा है या डी (D), आपके आपके कर्मों का फल भुगतना होगा.”

मंगलवार को एक बयान में एडवर्ड्स ने कहा, “उनके चुनाव अभियान को प्रभावित करने के कुछ लोगों ने निराधार आरोप लगाए हैं. यह पुराने राजनीतिक हिसाब चुकता करना चाहते हैं.”

हालत यहाँ तक पहुँच गई है कि पार्टी के कई बड़े नेताओं ने एडवर्ड्स के साथ सार्वजनिक कार्यक्रमों में खड़े होने या फोटो खिंचवाने तक से मना कर दिया है. एडवर्ड्स पिछले कुछ महीनों से इन बातों से वाकिफ थे. अब यह मामला हाउस एथिक्स कमेटी के पास पहुँचने से सार्वजनिक हो चुका है.

पहले से दबाव में हैं ट्रंप

ट्रंप और एमपी एडवर्ड्स के लिए यह समय बहुत मुश्किल होने वाला है. ट्रंप को नवंबर में चुनाव लड़ना है. ईरान के साथ हुए युद्ध के बाद ट्रंप पहले से ही दबाव में हैं. अब ट्रंप की सांसद को अपनी ही पार्टी की महिलाओं के तीखे सवालों का सामना करना पड़ रहा है.

डेमोक्रेटिक पार्टी उनकी सीट जीतने के लिए पूरी ताकत लगा रही है. एडवर्ड्स का कहना है कि ये आरोप सिर्फ उनका राजनीतिक करियर खत्म करने की एक साजिश हैं. वे जांच के जरिए खुद को निर्दोष साबित करेंगे. नैन्सी मेस और अन्ना पॉलिना लूना पिछले महीने यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे अपने दो सहयोगियों को बाहर निकालने में अहम भूमिका निभा चुकी हैं.

About the Author

authorimg

सज्जन कुमार दड़बीSenior Sub Editor

मैं इस समय News18 App टीम का हिस्सा हूं. News18 App पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 4 साल से अधिक का अनुभव है और फिलहाल अभी सीनियर सब एडिटर के पद पर हूं. इससे पहले इनशॉर्ट्स औ…और पढ़ें



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img