भारत सरकार ने सोमवार को होर्मुज स्ट्रेट में एमटी मैरीवेक्स जहाज में आग लगने की घटना की पुष्टि की। यह जहाज होर्मुज स्ट्रेट के दक्षिण में 24 भारतीय नाविकों को लेकर जा रहा था। सरकार ने यह भी बताया कि जहाज पर सवार सभी क्रू मेंबर सुरक्षित हैं।
अंतर-मंत्रालयी ब्रीफिंग के दौरान बंदरगाह, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब 1:30 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। मंत्रालय के एक प्रवक्ता के अनुसार, “यह शुरुआती जानकारी है, जो हमें मिली है। इसके आधार पर, मौजूद जानकारी के अनुसार, सभी भारतीय नाविक अभी सुरक्षित हैं।”




