होर्मुज में चल रही नाकेबंदी, लेकिन खुल गया ये अहम पाइपलाइन, यूरोप को धड़ाधड़ मिलने लगा रूसी तेल
Last Updated:
अमेरिका और ईरान तनाव के कारण दुनिया भर में तेल और गैस का संकट पैदा हो गया है. होर्मुज में चल रही नाकेबंदी के बीच एक महत्वपूर्ण खबर आई है. कई महीनों तक ठप रहने के बाद रूस का तेल एक बार फिर यूक्रेन के रास्ते यूरोप पहुंचना शुरू हो गया है. इस एक कदम ने न सिर्फ ऊर्जा सप्लाई को राहत दी है, बल्कि यूरोपीय राजनीति में भी बड़ा बदलाव ला दिया है. ड्रुज्बा पाइपलाइन (Druzhba pipeline), जो रूस से यूरोप तक तेल पहुंचाने का अहम जरिया है, अब फिर से चालू हो गई है. यूक्रेन के हिस्से में हुए नुकसान और ड्रोन हमले के बाद यह पाइपलाइन महीनों से बंद पड़ी थी. लेकिन बुधवार सुबह से इसमें फिर से तेल की सप्लाई शुरू हो गई.





