उधर संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका के स्थायी प्रतिनिधि माइक वाल्ट्ज ने कहा कि अमेरिका इस बात पर जोर देता है कि ईरान अपना न्यूक्लियर प्रोग्राम पूरी तरह से बंद कर दे। वाल्ट्ज ने फॉक्स न्यूज पर वॉशिंगटन की तेहरान से की गई मांगों को लेकर कहा, “दूसरी बात, आप न्यूक्लियर प्रोग्राम नहीं चला सकते।” उन्होंने यह भी दावा किया कि जब तक तेहरान होर्मुज स्ट्रेट में पूरी तरह से नेविगेशन बहाल नहीं कर देता, तब तक अमेरिका ईरान पर अपनी नेवल नाकाबंदी जारी रखने के लिए तैयार है। उन्होंने कन्फर्म किया कि अमेरिका ईरान पर वॉटरवे खोलने के लिए दबाव डाल रहा है। वॉल्ट्ज ने कहा, “ईरान वैश्विक अर्थव्यवस्था में जीतने वालों और हारने वालों को चुनने का हकदार नहीं है।”





