Last Updated:
साल 1969 के अपोलो 11 मिशन के दस्तावेजों से पता चलता है कि अंतरिक्ष यात्री बज़ एल्ड्रिन ने भी चंद्रमा के करीब पहुंचने पर एक बड़े आकार की असामान्य चीज़ देखी थी. उन्होंने केबिन के अंदर रहस्यमयी रोशनी की चमक और एक चमकीले लाइट सोर्स का भी जिक्र किया था.
UFO AI Generated Photo
अमेरिकी रक्षा विभाग ने हाल ही में एक नई वेबसाइट शुरू की है. इसमें अनआइडेंटिफाइड एनोमलस फिनोमिना (यूएपी) से जुड़े 100 से अधिक डिक्लासिफाइड फाइलें सार्वजनिक की गई हैं. इन्ही फाइलों में नासा के पुराने मिशनों के दौरान अंतरिक्ष यात्रियों द्वारा देखी गई अजीबोगरीब घटनाओं का जिक्र है.
दिसंबर 1972 के अपोलो 17 मिशन की एक तस्वीर में चंद्रमा के आकाश में तीन ‘बिंदु’ एक त्रिकोणीय आकार में दिखाई दिए हैं. पेंटागन के प्रारंभिक विश्लेषण के अनुसार, हालांकि इनकी प्रकृति पर कोई एक राय नहीं है, लेकिन ये किसी वस्तु के होने का संकेत देते हैं.
दिखे थे चमकते हुए टूकड़े
चंद्रमा पर चलने वाले अंतिम यात्रियों ने अंतरिक्ष में चमकते हुए कणों और टुकड़ों को देखा, जो आतिशबाजी की तरह लग रहे थे. पायलट रोनाल्ड इवांस और हैरिसन श्मिट ने अपनी खिड़कियों से बहुत सारे चमकीले कणों को बहते हुए देखने की सूचना दी थी.
वहीं, मिशन कमांडर यूजीन सर्नन ने कई घंटों तक चमकती और घूमती हुई वस्तुओं को देखा था. इनकी तुलना उन्होंने ट्रेन की हेडलाइट से की थी. उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसी चमक देखने के बाद सोने में कठिनाई हुई, जिसकी तुलना उन्होंने ट्रेन की हेडलाइट से की. पेंटागन का दावा है कि अगले तीन घंटों के दौरान, सर्नन ने कई चमकती और घूमती हुई घटनाओं के बारे में बताया था. उन्हें उन्होंने विशुद्ध रूप से एक प्रकाशीय घटना के बजाय अंतरिक्ष में कोई चीज होने के बारे में माना था.
खूब आतिशबाजी होती देखी थी
पेंटागन की और से जारी किये गए ट्रांसक्रिप्ट में पायलट रोनाल्ड इवांस ने बताया , “अब हमारे पास कुछ बहुत चमकीले कण या टुकड़े जैसी कोई चीज है. हमारे युद्धाभ्यास के दौरान पास से बहती हुई जा रही है.” इसके अलावा पायलट हैरिसन श्मिट ने कहा कि मेरी खिड़की पर ऐसे बहुत सारे बड़े टुकड़े हैं. रॉन की खिड़की से यह 4 जुलाई जैसा लग रहा है. 4 जुलाई अमेरिकी स्वतंत्रता दिवस का दिन होता है. इस दिन खूब आतिशबाजी होती है.
साल 1969 के अपोलो 11 मिशन के दस्तावेजों से पता चलता है कि अंतरिक्ष यात्री बज़ एल्ड्रिन ने भी चंद्रमा के करीब पहुंचने पर एक बड़े आकार की असामान्य चीज़ देखी थी. उन्होंने केबिन के अंदर रहस्यमयी रोशनी की चमक और एक चमकीले लाइट सोर्स का भी जिक्र किया था, जिसे उन्होंने ‘लेज़र’ माना था.
About the Author

मैं इस समय News18 App टीम का हिस्सा हूं. News18 App पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 4 साल से अधिक का अनुभव है और फिलहाल अभी सीनियर सब एडिटर के पद पर हूं. इससे पहले इनशॉर्ट्स औ…और पढ़ें





