Last Updated:
जैसे ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ईरान की ओर से ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ के पूरी तरह खुलने की खबर आई, वॉल स्ट्रीट (Wall Street) में खुशी की लहर दौड़ गई. ताजा आंकड़ों के मुताबिक, अमेरिकी शेयर बाजार के तीनों प्रमुख इंडेक्स हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं.
अमेरिकी शेयर बाजार में तेजी
नई दिल्ली. दुनियाभर के लिए राहत भरी खबर है. कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में 10% की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. यह गिरावट अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ईरान के विदेश मंत्री के उस बयान के बाद आई है, जिसमें उन्होंने कहा कि ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ (Strait of Hormuz) अब पूरी तरह से खुला है. ‘होर्मुज’ खुलने की बात सामने आने के बाद ब्रेंट क्रूड करीब 10 फीसदी गिरकर 89.12 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया. इसके साथ ही अमेरिकी शेयर बाजार में तेजी देखी जा रही है.
खबर लिखे जाने तक तीनों प्रमुख इंडेक्स में थोड़ी तेजी रही. एसएंडपी500 58.11 फीसदी ऊपर कारोबार कर रहा था. इसके अलावा डाउ जोंस में 652.82 अंक यानी 1.34% चढ़ा और टेक कंपनियों वाला इंडेक्स नैस्डैक 249.58 अंक यानी 1.04 फीसदी ऊपर ट्रेड कर रहा था.
ईरान के खिलाफ जारी रहेगी नाकेबंदी
ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, ”स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पूरी तरह खुला हुआ है और व्यापार और जहाजों की पूरी आवाजाही के लिए तैयार है. लेकिन ईरान के खिलाफ जो नौसैनिक नाकेबंदी है, वह तब तक पूरी तरह लागू रहेगी जब तक हमारे और ईरान के बीच चल रही डील की प्रक्रिया पूरी तरह खत्म नहीं हो जाती. यह प्रक्रिया बहुत जल्दी पूरी होनी चाहिए क्योंकि ज्यादातर बातें पहले ही तय हो चुकी हैं. इस मामले पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद!”
होर्मुज खुलने से अमेरिकी बाजार में रौनक
‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ दुनिया के सबसे अहम तेल रूट्स में से एक है, जहां से बड़ी मात्रा में कच्चा तेल दुनिया भर में भेजा जाता है. हाल के तनाव और युद्ध जैसे हालात के कारण इस रास्ते को लेकर चिंता बढ़ गई थी, जिससे तेल की कीमतें ऊपर चली गई थीं. लेकिन अब जब दोनों तरफ से यह संकेत मिला है कि यह समुद्री रास्ता खुला है और सप्लाई में कोई रुकावट नहीं है, तो बाजार में राहत की लहर दौड़ गई. इसी वजह से कच्चे तेल की कीमतें तेजी से गिर गईं.
गिर सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम
अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल सस्ता होता है, तो आने वाले समय में इसका असर पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर भी दिख सकता है. हालांकि यह पूरी तरह आगे के बाजार ट्रेंड पर निर्भर करेगा.
About the Author

प्रिंट मीडिया से करियर की शुरुआत करने के बाद पिछले 8 सालों से News18Hindi में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं. लगभग 4 सालों से बिजनेस न्यूज टीम का हिस्सा हैं. मीडिया में करीब डेढ़ दशक का अनुभव रखते हैं. बिजन…और पढ़ें





